15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी के नाम जुड़ा एक और अवार्ड,स्लोवाकिया ने अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ से सम्मानित किया गया। यह किसी विदेशी देश द्वारा उन्हें मिला 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 15, 2026

pm modi

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान(Image-X/@narendramodi)

PM Modi Slovakia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया के दौरे पर हैं। यहां उनके नाम एक और सर्वोच्च सम्मान जुड़ गया है। सोमवार को ब्रातिस्लावा दौरे के दौरान स्लोवाकिया के सबसे बड़े नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (1st क्लास) से पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान किसी दूसरे देश द्वारा PM मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

भारत-स्लोवाकिया रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह सम्मान केवल एक औपचारिक सम्मान नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग का प्रतीक भी है। भारत और स्लोवाकिया इन दिनों व्यापार, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। ऐसे समय में यह सम्मान दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊर्जा देने वाला कदम माना जा रहा है। ये यह भी संकेत देता है कि स्लोवाकिया भारत को यूरोप और वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण साझेदार के रूप में देखता है। यही वजह है कि उसने अपने सर्वोच्च सम्मानों में से एक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को देने का फैसला किया। पीएम मोदी को लगातार विभिन्न देशों से मिल रहे सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां नहीं माने जा रहे हैं। इन्हें भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी मजबूत उपस्थिति के रूप में भी देखा जा रहा है।

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री ने की मोदी के नेतृत्व की सराहना


इससे पहले स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी थी। उन्होंने मोदी के लगातार 12 वर्षों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने को असाधारण बताया। ब्रातिस्लावा में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान फिको ने कहा कि भारत जैसे विशाल और विविधता से भरे लोकतांत्रिक देश में इतने लंबे समय तक जनता का विश्वास बनाए रखना आसान नहीं होता। उन्होंने इसे एक उल्लेखनीय राजनीतिक उपलब्धि बताते हुए मोदी के नेतृत्व और भारत की राजनीतिक स्थिरता की प्रशंसा की। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री के इन शब्दों को भारत और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत हो सकता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग