
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (Photo - IANS)
India Iran Peace Agreement: पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की दिशा में हुए अमेरिका-ईरान शांति समझौते का भारत ने स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस पहल को क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और संवाद के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति के माध्यम से विवादों के समाधान का समर्थन करता है। इस समझौते से क्षेत्र में तनाव घटने और वैश्विक स्थिरता को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करते हुए कहा है कि यह समझौता वैश्विक स्तर पर स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में लंबे समय से चल रहे युद्ध के कारण दुनिया भर में आर्थिक अस्थिरता और कई देशों में जनहानि हुई है। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि इस समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल होगी और समुद्री नौवहन तथा व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बाकी बचे मुद्दों पर बातचीत के जरिए एक स्थायी और अंतिम समाधान तक पहुंचने की आवश्यकता है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते पर अपनी प्रतिक्रिया अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दी। उन्होंने इस घोषणा को एक बड़ी उपलब्धि बताया और लिखा कि ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है। ट्रंप ने आगे कहा कि वह होर्मुज स्ट्रेट को बिना किसी शुल्क के खोलने की मंजूरी देते हैं और अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने का आदेश देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया भर के जहाज अपने इंजन चालू करें और तेल का प्रवाह फिर से शुरू होने दिया जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ‘टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर’ पहुंचकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अपने दौरे के दौरान वह डेन्यूब नदी पर आयोजित विशेष हाई-टी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। शाम को प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया के राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति भवन में अहम बैठक करेंगे, जबकि दिन का समापन राष्ट्रपति द्वारा आयोजित राजकीय रात्रिभोज के साथ होगा।
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को खास बनाने के लिए प्रसिद्ध स्लोवाक सांस्कृतिक समूह लुसनिका एन्सेम्बल ने ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति दी। इस दौरान भारतीय संस्कृति और स्लोवाक लोक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने कलाकारों से मुलाकात की और उनकी प्रस्तुति की सराहना भी की। वहीं, स्लोवाकिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों में भी उनके दौरे को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी के वहां पहुंचते ही भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया और मोदी-मोदी, वंदे मातरम् तथा भारत माता की जय के नारों से माहौल गूंज उठा।
Updated on:
15 Jun 2026 02:01 pm
Published on:
15 Jun 2026 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
