इंदौर

रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के यहां बड़ा छापा, दिवाली के बाद खोले जाएंगे लॉकर

Lokayukta Raid MP: 25 लाख देकर बेटे ने ली फूड फ्रेंचाइजी में 40 फीसदी हिस्सेदारी, बैंक खातों में मिले 1.26 करोड़ रुपए, रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर छापा, आज खुलेंगे लॉकर

2 min read
Oct 17, 2025
Lokayukta Raid in MP Dharmendra Bhadauriya: भदौरिया लगभग 10 करोड़ की लागत से आलीशान बंगला बनवा रहा था। बंगले की डिजाइन इटालियन स्टाइल में तैयार की जा रही थी। (फोटो: पत्रिका)

Lokayukta Raid MP: रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी है। अभी तक की जांच में कुल 20 करोड़ 24 लाख 55 हजार 169 रुपए की चल-अचल संपत्ति पाई गई है। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। चार बैंक लॉकर दीवाली के बाद खोले जाएंगे। लोकायुक्त की जांच में सिंह और परिवार के बैंक खातों में करीब 1.26 करोड़ रुपए जमा होने की बात सामने आई है। भदौरिया के बेटे सूर्यांश भदौरिया द्वारा विशाल पंवार के शिवा चाइनीज वोक फ्रेंचाइजी में भी पार्टनरशिप मिली है।

छानबीन में पता चला है कि अन्नपूर्णा और विजयनगर की शॉप में बेटे की 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इसके एवज में सूर्यांश ने विशाल को 25 लाख रुपए दिए थे। लोकायुक्त टीम ने बुधवार को भदौरिया के पलासिया (कैलाश कुंज) स्थित निवास के साथ ही ग्वालियर और अन्य करीब आठ ठिकानों पर सर्चिंग की थी।

ये भी पढ़ें

प्रमोशन में आरक्षण पर एमपी सरकार की मुश्किलें कम नहीं, हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

पत्नी के नाम भी लॉकर

डीएसपी सुनील तालान के मुताबिक बैंक खातों में करीब 1,26,31,013 रुपए जमा हैं। बीमा और अन्य पॉलिसी भी 21 के लगभग मिली हैं। इनमें 13,90,648 रुपए की किस्त भरी जाना अभी ज्ञात हुआ है। पत्नी के नाम बैंक ऑफ बड़ौदा में लॉकर पाया है। कुल चार लॉकर विभिन्न बैंकों में मिले हैं। खातों और लॉकर को फ्रीज कराया है। अब आरोपी की उपस्थिति में सभी लॉकर खोले जाएंगे।

मानपुर के फार्महाउस पर पहुंची टीम

Lokayukta Raid in MP

लोकायुक्त को मानपुर में परिवार के किसी सदस्य के नाम पर फार्म हाउस का पता चला तो तस्दीक के लिए टीम भेजी। यह किसी रिश्तेदार के नाम निकला। वहां शराब कंपनी का ऑफिस संचालित होता है। इसकी जांच की जा रही है। बेटा-बेटी द्वारा जितेंद्र चौधरी को करीब पौने तीन करोड़ रुपए उधार देने की बात सामने आई। इसकी भी जांच की जा रही है। निजी टाउनशिप में बेटे के नाम के प्लॉट पर बड़ा बंगला बन रहा था। गाइडलाइन के अनुसार कीमत 3,36,73,000 पाई गई है। जांच पीडब्ल्यूडी से भी कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें

MP में फिर पेशाब कांड, दलित और उसकी मां को बेरहमी से पीटा 6 दिन में अपमान की तीसरी वारदात

Updated on:
17 Oct 2025 11:05 am
Published on:
17 Oct 2025 10:02 am
Also Read
View All

अगली खबर