इंदौर

Election 2018 : भारी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचा कांग्रेस का यह दिग्गज नेता, देखें वीडियो

वे बिजलपुर स्थित घर से कलेक्टोरेट तक पैदल चलकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

less than 1 minute read
Nov 06, 2018
Election 2018 : भारी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचा कांग्रेस का यह दिग्गज नेता, देखें वीडियो

इंदौर. राऊ विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी जीतू पटवारी मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्टोरेट पहुंचे। वे बिजलपुर स्थित घर से कलेक्टोरेट तक पैदल चलकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इसके पहले उनके चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ और फिर जुलूस निकाला गया। विधानसभा चुनाव में राऊ से कांग्रेस ने एक बार फिर मौजूदा विधायक जीतू पटवारी को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। भाजपा की तरफ से इनके सामने कौन होगा, अभी इसका फैसला नहीं हुआ है, लेकिन पटवारी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंच गए।

दोपहर के मुहूर्त में पटवारी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव और जय हार्डिया, दिलीप सुरागे सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। पटवारी बिजलपुर से राजेंद्र नगर ब्रिज, वैशाली नगर, चाणक्यपुरी चौराहा, अन्नपूर्णा मंदिर रोड, महूनाका और कर्बला पुल से होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे। इस बीच में पटवारी ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। हालांकि राऊ से टिकट तय होने के बाद पटवारी ने जनसंपर्क के साथ चुनाव लडऩे की रणनीति बनाने पर काम शुरू कर दिया है। मीडिया के चर्चा के दौरान पटवारी ने कहा कि प्रदेश का युवा, बुजुर्ग, महिलाएं भाजपा की सरकार को बदलना चाहती है। आज लोगों के आर्थिक हालात बदतर होते जा रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार में प्रदेश नंबर वन बन गया है। लोगों का कांग्रेस के प्रति तो उत्साह दिख रहा है, यह बदलाव के संकेत हैं।

Published on:
06 Nov 2018 02:49 pm
Also Read
View All