इंदौर

फिल्मी स्टाइल में एम्बुलेंस छीनी, घायल को एमवाय में भर्ती करवाया और थाने पर दे गया चाबी

सिविल सर्जन ने मांगी ड्यूटी डॉक्टर से रिपोर्ट

2 min read
Oct 07, 2017
Young mans life saved in film style

इंदौर. चंदन नगर इलाके में घायल हालत में मिले युवक को एमवाय अस्पताल ले जाने में देरी के चलते युवक ने एम्बुलेंस ड्राइवर से चाबी छीनकर अपने ड्राइवर को घायल के साथ अस्पताल भेजा। घायल युवक को एमवायएच में भर्ती करवाने के बाद एम्बुलेंस जिला अस्पताल पर छोड़ी और एम्बुलेंस की चाबी भी चंदननगर थाने पर जमा करवा दी। पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया, वहीं मामले में सिविल सर्जन ने ड्यूटी डॉक्टर से रिपोर्ट तलब की है।

चाबी छीनी और अपने ड्राइवर को दी

चंदन नगर इलाके के नावदा पंथ में गुरुवार रात सडक़ हादसे में एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाए तो ड्यूटी डॉक्टर दिनेश आचार्य ने एमवायएच रैफर किया। घायल युवक को मौके से बाबू नामक युवक लेकर आया था। उसने मौके से 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन एम्बुलेंस नहीं आई तो लोडिंग रिक्शा में वह युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था। यहां एक अन्य एम्बुलेंस का ड्राइवर शिव आया तो उसे 108 एम्बुलेंस समझकर बाबू विवाद करने लगा। उसने शिव पर शराब के नशे में होने का आरोप भी लगाया। बाबू ने एम्बुलेंस की चाबी छीनी और अपने ड्राइवर को दी और घायल युवक को एमवाय अस्पताल भेज दिया। हालांकि एमवाय अस्पताल में घायल युवक ने देर रात दम तोड़ दिया। चंदन नगर पुलिस ने बताया, अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

मचा हडक़ंप
एम्बुलेंस ले जाने की जानकारी शिव ने ड्यूटी डॉक्टर दिनेश को दी। वे इसकी शिकायत लेकर चंदन नगर थाने भी गए, लेकिन शिकायत नहीं ली गई। जिला अस्पताल का स्टाफ एम्बुलेंस की चाबी चंदन नगर थाने से लेकर आया। सिविल सर्जन डॉ. एमएस मंडलोई ने बताया, मामले में ड्यूटी डॉक्टर से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद पुलिस अफसरों को शिकायत की जाएगी। इधर, एम्बुलेंस ड्राइवर शिव घटना के बाद से कही चला गया था इसलिए उसका मेडिकल नहीं हो पाया।

Published on:
07 Oct 2017 11:10 am
Also Read
View All