इंदौर

आज आपके कई अधूरे कार्य पूरे होंगे, रुका हुआ धन मिलने का भी योग

आज का राशिफल

2 min read
Jun 10, 2019
आज आपके कई अधूरे कार्य पूरे होंगे, रुका हुआ धन मिलने का भी योग

मेष
सही समय पर निर्णय लेना आपके लिए उचित रहेगा। ऋण लेन-देन में सतर्क रहे। संपर्क का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा।
वृषभ
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। ननिहाल से शुभ समाचार। निवेश से लाभ मिलना संभव है। सुख-साधन बढ़ेंगे।
मिथुन
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा व चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। माता का स्वास्थ बिगड़ सकता है।

कर्क
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी। सजगता से कार्य करें। सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति होगी। समय उत्तम है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।
सिंह
आज के दिन कई अधूरे काम पूरे होंगे। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेगा। अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में स्थिरता आएगी।
कन्या
आपकी मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीति में आप की ख्याति बढ़ेगी।

तुला
बोलने में बहुत सावधानी रखें। अपनों से आशा न करें। समय मध्यम है। मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। आपके कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी। क्रोध न करें, संयम से काम लेना लाभप्रद रहेगा।
वृश्चिक
कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा होगी। साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है।
धनु
आपके लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फल मिलेगा। संतान की चिंता आपको व्याकुल कर सकती है।

मकर
आलस त्यागने से धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में लाभ मिलेगा। नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन होगा।
कुम्भ
आपकी जिद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में धोखा होना संभव होगा। सितारों की चाल प्रतिकूल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा व शारीरिक कष्ट संभव। आलस हावी रहेगा।
मीन
दिन की शुरुआत में आलसी रवैये के कारण कार्य विलंब से पूरा होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होगा। माता-पिता के फैसले के विरुद्ध जाकर कार्य करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं।

Published on:
10 Jun 2019 10:56 am
Also Read
View All