Must read : मिट्टी की ‘हेल्थ’ जांचने में जुटे अधिकारी, खेतों में जाकर किसानों से ले रहे सैंपल सीएसपी आजाद नगर सुरेंद्र सिंह तोमर ने बताया इलाके में रहने वाली पांच साल की बच्ची के साथ परिजन थाने पहुंचे। उनका कहना था कि मकान मालिक सुभाष वर्मा (55) ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। घटना 6 जून की है। रात में बच्ची ने घटना अपनी मां को बताई। तब मां ने बच्ची को देखा कि उसके साथ कोई ज्यादती तो नहीं हुई। बच्ची के पिता ड्राइवर हैं और गाड़ी लेकर शहर से बाहर गए हुए थे। शनिवार को वे इंदौर आए तो महिला ने घटना बताई। इसी के बाद बच्ची को लेकर परिजन शिकायत करने आए। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है।
Must read : इन 38 कोचिंग संस्थानों को आज तक की मोहलत, कल हो जाएगी सील महिला से छेड़छाड़ करने वाला पकड़ाया छत्रीपुरा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। थाना इंचार्ज एसएस राजपूत के मुताबिक एक महिला की शिकायत पर आरोपी प्रकाश सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कराया। उन्होंने बताया, आरोपी उनका परिचित है। हाल ही में उसने कपड़े खरीदने चलने के बहाने बुलाया, फिर बुरी नीयत से छेडऩे लगा। घटना के बाद पीडि़ता व उसके गुस्साए परिजन थाने पहुंचे। केस दर्ज कराने के बाद टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।