इंदौर

‘जहां मिली थी राजा की बॉडी, वहीं पर मिला…’, इंदौर कपल मामले में बड़ा खुलासा

Meghalaya Murder Mystery: इंदौर कपल मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।
2 min read
Jun 08, 2025
Meghalaya Murder Mystery
राजा-सोनम मामले में नया खुलासा। फोटो- पत्रिका

Meghalaya Murder Mystery: हनीमून पर मेघालय के शिलांग गए इंदौर कपल राजा और सोनम मामले (Indore couple case) में एक नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर राजा रघुवंशी का शव पाया गया था। वहीं पर दो महीने पहले भी किसी अज्ञात व्यक्ति के शरीर के अंग मिले थे। ये मामला दिन-ब-दिन और उलझता जा रहा है। सोनम पिछले 15 दिनों से लापता है। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला पाया है।

जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, वैसे-वैसे राजा-सोनम को लेकर कई नए खुलासे हो रहे हैं। सोनम रघुवंशी पिछले 15 दिनों से लापता है। वहीं, इस खुलासे में एक और नई कहानी सामने आई है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि शिलांग में एक ऐसा रैकेट काम कर रहा है कि जिसमें पुरुष की हत्या पत्नी का अपहरण किया जाता है। इसके बाद फिर उन्हें बांग्लादेश में बेच दिया जाता है। जानकार तो यह भी बताते हैं कि ये इलाका मानव तस्करी का गढ़ माना जाता है।

क्या है पूरा मामला


इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से 11 मई को इंदौर में धूमधाम से शादी हुई थी। दोनों 20 मई को बेंगलुरु के रास्ते गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर के दर्शन करने के बाद 23 मई शिलांग पहुंच गए। इसके बाद वहां से कपल चेरापूंजी के पास नोंग्रीट गांव के पास मौजूद प्रसिद्ध लिविंग रूट ब्रिज देखने चले गए। सोनम की आखिरी बात सास से 23 मई को ही हुई थी। जिसके बाद से दोनों के फोन बंद आने लगे।

सीबीआई जांच की हुई मांग

सीएम डॉ मोहन यादव ने सोनम-राजा मामले को लेकर मेघालय के मुख्यमंत्री से चर्चा की और इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि मामले की सीबीआई जांच की जाए।

शिवराज सिंह ने भी गृह मंत्री को किया था फोन

शिवराज सिंह चौहान ने सोनम रघुवंशी के बड़े भाई गोविंद रघुवंशी से फोन पर बातचीत की और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर चर्चा की और पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने मेघालय के सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से भी बातचीत की और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Updated on:
08 Jun 2025 04:36 pm
Published on:
08 Jun 2025 04:36 pm