
शिवराज सिंह चौहान ने गृह मंत्री अमित शाह से की बात। फोटो- पत्रिका
Sonam Raja News: इंदौर के कपल राजा की हत्या और पत्नी सोनम रघुवंशी के लापता होने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्टिव मोड में आ गए हैं। उन्होंने सोनम को ढंढूने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। साथ ही शिलांग में मौजूद सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
शिवराज सिंह चौहान ने सोनम रघुवंशी के बड़े भाई गोविंद रघुवंशी से फोन पर बातचीत की और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर चर्चा की और पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने मेघालय के सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से भी बातचीत की और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नवविवाहित जोड़े सोनम एवं राजा रघुवंशी की मेघालय यात्रा के दौरान हुई रहस्यमयी गुमशुदगी ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस गंभीर मामले को लेकर अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर रघुवंशी समेत समाज के प्रतिनिधिमंडल से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की और सीबीआई जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और पीएम नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखा है।
शिवराज सिंह चौहान ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि सोनम को वापस लाने के सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वह खुद मामले की जानकारी लेते रहेंगे। अब राजा और सोनम का मामला केंद्र स्तर पर पहुंच गया। परिवार को उम्मीद है कि जल्द से जल्द सोनम का कोई सुराग मिलेगा।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
7 Jun 2025, 5:16 PM IST
Published on:
7 Jun 2025, 3:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़




