
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोनम के भाई से फोन की बात। फोटो- सोशल मीडिया
Indore Couple News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने के लिए शिलांग गए थे। दो जून को मेघालय पुलिस को सर्चिंग में राजा का शव खाई में मिला था, लेकिन अभी तक सोनम का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। राजा के परिजनों ने मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की एंट्री हो गई है।
राजा और सोनम के परिजन और रघुवंशी समाज के लोग शुक्रवार की देर रात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे। यहां पर शिवराज सिंह चौहान ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शिवराज ने सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी से फोन पर बात की और मदद करने का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया है कि मध्यप्रदेश की बेटी को सुरक्षित घर वापस लाएंगे।
राजा और सोनम का नया वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों होटल के अंदर आए और स्टाफ से बात की और होटल में सामान रखकर वापस बाहर चले गए। सीसीटीवी फुटेज में सोनम लाल और नीले रंग के जैकेट में दिख रही है। ऐसी ही जैकेट टीम को जंगल में सर्चिंग के दौरान मिली थी। उस पर खून के कई निशान थे। यह वीडियो पुलिस के लिए अहम सुराग हो सकता है।
Updated on:
07 Jun 2025 02:13 pm
Published on:
07 Jun 2025 02:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
