
फोटो- पत्रिका
Meghalaya Murder Mystery: मेघालय में इंदौर के शादीशुदा जोड़े राजा की हत्या और सोनम रघुवंशी के लापता होने के बाद से मामला और संगीन होता जा रहा है। शनिवार को सीएम डॉ मोहन यादव ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और सीबीआई जांच के लिए आदेशित करने के आग्रह किया। इसके पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अमित शाह से फोन पर बात की थी।
दरअसल, सोनम को लेकर दोनों परिवारों की चिंता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। सोनम का भाई गोविंद अभी शिलांग में ही है। ससुराल वालों ने घर के बाहर गेट पर एक पोस्टर चस्पा किया है। जिसमें लिखा हुआ है कि सोनम रघुवंशी की यही पुकार कब देखेंगे घर का द्वार। साथ ही परिवार ने ज्योतिष के कहने पर सोनम के पिता ने घर के बाहर बेटी की उल्टी तस्वीर लटका दी है।
राजा-सोनम मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कल गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की थी। जिसमें उन्होंने आग्रह किया मामले की सीबीआई जांच के लिए आदेशित किया जाए। वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने सोनम रघुवंशी के बड़े भाई गोविंद रघुवंशी से फोन पर बातचीत की और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर चर्चा की और पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
राजा और सोनम का नया वीडियो भी सामने आया है। जहां होटल के अंदर दोनों ने सामान रखा और फिर वापस बाहर आ गए। सीसीटीवी फुटेज में सोनम ने लाल और नीले रंग की जैकेट पहन रखी है। ऐसी ही एक जैकेट सर्चिंग के दौरान मिली थी। जिसमें खून के निशान मिले थे।
Updated on:
8 Jun 2025, 1:56 PM IST
Published on:
8 Jun 2025, 1:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.