24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meghalaya Murder Mystery: राजा-सोनम केस की होगी CBI जांच, सीएम मोहन यादव ने गृह मंत्री से की बात

Meghalaya Murder Mystery: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजा-सोनम केस के लिए सीबीआई जांच कराने के लिए अमित शाह से बात की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Himanshu Singh

•

Updated: 7 Jun 2025, 8:47 PM IST

cm dr mohan yadav

फोटो- cm dr mohan yadav fb

Meghalaya Murder Mystery: मध्यप्रदेश की सीएम डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजा-सोनम मामले पर बात की। उन्होंने इस केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। दो जून को मेघालय पुलिस को सर्चिंग में राजा का शव खाई में मिला था, लेकिन अभी तक सोनम का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गृह मंत्री अमित शाह के फोन पर बात की थी।

सीएम ने एक्स पर ट्वीट करके दी जानकारी


सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ खड़ा है। मैंने इस संबंध में मेघालय के मुख्यमंत्री से चर्चा की है। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेघालय के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। इस प्रकरण में सीबीआई जाँच आदेशित करने हेतु मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया है। सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

शिवराज सिंह ने भी गृह मंत्री को किया था फोन


शिवराज सिंह चौहान ने सोनम रघुवंशी के बड़े भाई गोविंद रघुवंशी से फोन पर बातचीत की और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर चर्चा की और पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने मेघालय के सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से भी बातचीत की और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें-राजा-सोनम केस में शिवराज सिंह चौहान की एंट्री, बोले- बेटी को सुरक्षित घर लाएंगे…

यह भी पढ़ें-इंदौर की बेटी के लिए शिवराज सिंह चौहान ने अमित शाह को घुमाया फोन…

#Meghalaya Murder Mysteryमें अब तक