इंदौर

सड़क हादसे में घायल युवक को मंत्री ने अपनी गाड़ी से भेजा अस्पताल, फोनकर पूछा हालचाल

शिप्रा बरलई ब्रिज के समीप एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था।
less than 1 minute read
Jan 25, 2021
सड़क हादसे में घायल युवक को मंत्री ने पहुंचा अस्पताल, फोनकर पूछा हालचाल
सड़क हादसे में घायल युवक को मंत्री ने पहुंचा अस्पताल, फोनकर पूछा हालचाल

इंदौर. सड़क हादसे में घायल एक युवक को मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पताल पहुंचा। इस दौरान मंत्री ने घायल को अपने काफिले के साथ चल रही गाड़ी में लेटाकर अस्पताल में भर्ती करया और उसका हालचाल भी जाना।

दरअसल, रविवार रात करीब 9 बजे शिप्रा बरलई ब्रिज के समीप एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। सांवेर विधानसभा क्षेत्र से इंदौर लौट रहे मंत्री तुलसी सिलावट का काफिला भी इस दौरान वहां से गुजर रहा था। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की नजर सड़क पर लगी भीड़ पर पड़ी और उन्होंने गाड़ियां रुकवाई जिसके बाद वो घटनास्थल पर पहुंचे।

युवक की हालत गंभीर
मंत्री ने देखा कि युवक की हालत गंभीर है जिसके बाद मंत्री ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए अपने फॉलो वाहन के जरिए घायल को अस्पताल पहुंचवाया। सिलावट ने खुद घायल को उठाया और उसे वाहन में लेटाया। घर पहुंचने के बाद भी उन्होंने फोन पर युवक के संबंध में जानकारी ली।

Updated on:
25 Jan 2021 11:13 am
Published on:
25 Jan 2021 11:03 am