
Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार (Photo Source - Patrika)
Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले (Raja Raghuvanshi murder case) बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने राजा की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
अदालत ने कहा कि सोनम जमानत पर पहले ही रिहा हो चुकी है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी। इस मामले में न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने कहा कि मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर गंभीर सवाल उठते हैं, जिनकी आगे सुनवाई की आवश्यकता है।
आग कोर्ट ने ये भी कहा है कि क्योंकि सोनम पहले से ही जमानत पर है, इसलिए कोर्ट आदेश पलटने के पक्ष में नही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह मामला ट्रायल के दौरान तय किया जाना है। सोनम को जवाबी हलफनामा दायर करने दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर भी ध्यान दिया कि सोनम ने कुछ समय जेल में बिताया है। आगे ये भी कही गया कि चाहे अपराध कितना भी जघन्य क्यों न हो, यह ध्यान में रखना होगा कि “जमानत नियम है और जेल अपवाद है”। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा, “हाईकोर्ट जिस तरह से इस मामले को देख रहा है, उसे लेकर हमें कुछ आपत्तियां हैं।”
राज्य सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सोनम रघुवंशी के खिलाफ आरोप गंभीर हैं और उसे तकनीकी आधार पर रिहा नहीं किया जा सकता। मेहता ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह राहत देने से इनकार कर दिया। अब इस पूरे मामले में 9 जुलाई को अगली सुनवाई होगी।
बीते दिनों पहले ही राजा रघुवंशी के भाई विपिन का कहना है कि जिस समय गाजीपुर से सोनम को गिरफ्तार किया गया था तब पुलिस ने गिरफ्तारी की वजह तो बताई होगी। जब पुलिस किसी आरोपी को उठाती है तो उसको बताती है कि आरोप क्या है। ये तो लड़की है तो इसको बताया जरूर होगा। डॉक्यूमेंट भी साइन किए होंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो लड़की मर्डर करके पुलिस को इतना गुमराह कर सकती है, उस लड़की को पुलिस बिना पूछताछ के तो उठा नहीं सकती। इसमें कहीं न कहीं पेपर का हेरफेर हुआ है। पुलिस से इतनी बड़ी चूक नहीं हुई होगी। आज इसी वजह से सोनम रघुवंशी बाहर है।
राजा के भाई ने आगे कहा कि "सोनम रघुवंशी के सरकारी वकील को कहीं न कहीं पैसा मिल रहा होगा इसलिए वो एक साल से लगातार मेहनत कर रहा है लेकिन हमारे सरकारी वकील को किसी तरह से पैसे की सहायता नहीं मिली है। इसी कारण हमें लग रहा है कि वकील साहब वहां पर कुछ बोल नहीं पा रहे हैं."
बीते साल 11 मई 2025 को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से हुई थी। जिसके कुछ दिन बाद ही दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। कुछ दिन बाद 23 मई को दोनों के लापता होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी। तीन जून को राजा का शव एक खाई में मिला था। बाद में जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में सोनम रघुवंशी की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी आरोपी बनाया गया था।
Published on:
03 Jul 2026 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
