18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore news: घरेलू कलह ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार, पति को नहीं आया ‘पत्नी-बेटी’ पर तरस

Family ruined by domestic strife: पति सुनील चौहान ने पत्नी, बेटा-बेटी के साथ वो काम किया जो कोई भी पिता नहीं कर सकता। बेटी की मौत हो गई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification
Family ruined by domestic strife: पानी में बच्ची को ढूंढते लोग (Photo Source - Patrika)

Family ruined by domestic strife: पानी में बच्ची को ढूंढते लोग (Photo Source - Patrika)

Indore news: एमपी में इंदौर शहर के कनाडिय़ा क्षेत्र में देर रात खौफनाक घटना हुई है। सिरफिरे पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और नाबालिग बेटा और बेटी को तालाब में फेंक दिया। बेटा किसी तरह तालाब से बाहर निकला आया, लेकिन बेटी की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने भी खुदकशी करने की नौटंकी की। उससे पूछताछ की जा रही है। थाना कनाडिय़ा पुलिस के मुताबिक ये घटना देर रात करीब 1 बजे ग्राम झालरिया गांव में हुई। आरोपी पति का नाम सुनील चौहान है। वह ड्रायवरी करता है। उसने पारिवारिक कलह और शंका में पत्नी अनिता की हत्या घर के बाहर झाडिय़ों में ले जाकर कर दी। इसके बाद उसने 10 साल की बेटी माही और 8 वर्षीय बेटे अजय को तालाब में फेंक दिया।

बच्ची का शव तालाब में मिला

बेटे ने किसी तरह तालाब से निकलकर अपनी जान बचाई और गांव वालों को घटना बताई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी टीम के मौके पर पहुंच गए थे। रात करीब ढाई बजे मौके पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची का शव तालाब से निकाला। देर रात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जब सुनील के घर पहुंची, तब वह वहां नहीं मिला था। उसकी तलाश कर उसे पकड़ा गया। बताया गया कि आरोपी ने तालाब में कूद कर खुद भी जान देने की कोशिश की थी। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील रात में भागने की तैयारी में था। घटना और कारणों की जांच की जा रही है।

कई बिंदुओं पर पूछताछ

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सुनील चौहान से कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पत्नी अनीता की हत्या गला घोंटे जाने और शरीर पर चाकू से वार कर की गई है। बेटी माही की मौत गहरे पानी में डूबने से होना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

कुछ समय पहले आया था परिवार

ये परिवार कुछ समय पूर्व ही बापू गांधीनगर से ग्राम झलारिया में रहने आया था। वह ग्राम झलारिया में अपने परिवार के साथ किराए से रहकर ड्रायवरी करता है। उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य बापू गांधी नगर में रहते हैं। पत्नी का मायका कांटा फोड़ में हैं। महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं। आरोपी सुनील का परिवार मूल रूप से कांटा फोड़ जिला देवास का ही रहने वाला है।

बदहवास होकर पहुंचा ग्रामीणों के पास

पुलिस के मुताबिक तालाब में फेंके जाने के बाद नाबालिग बेटे ने किसी तरह खुद को संभाला और हौसला रखते हुए तालाब से बाहर निकल आया। वह बदहवास होकर ग्रामीणों के पास पहुंचा और घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचा। उधर रातभर चली सर्चिंग के बाद अलसुबह बच्ची का शव मिला।