MYTH: तपस्वी ने आकाश से उतारा था यह मंदिर, हजारों साल पुराना है इतिहास

देपालपुर तहसील के ग्राम बनेडिया दिगंबर जैन मंदिर आसमान के रास्ते वहां पहुंचा था।
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2016, 1:02 PM IST
jain temple1
jain temple1

इंदौर। देपालपुर तहसील के ग्राम बनेडिया दिगंबर जैन मंदिर आसमान के रास्ते वहां पहुंचा था। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसमें नीव नहीं है जो कि इस बात को प्रमाणित करती है कि मंदिर का निर्माण नहीं किया गया, बल्की उड़कर आया है।


इंदौर से 44 किलोमीटर दूर यह मंदिर स्थित है। मंदिर के मैनेजर संदीप जैन ने मंदिर के पास ही प्रसिद्ध बनेडिया तालाब है, जो कि भोपाल के बड़े तालाब के पास दूसरे नंबर पर आता है। करीब एक हजार साल पहले यह मंदिर आकाश मार्ग से उड़ता हुआ जा रहा था। तब एक तपस्वी को जमीन अच्छी लगी थी। तालाब के पास वृक्षो के बीच खाली स्थान पर उन्होंने अपने तपोबल से इसे उतार दिया था।

बाद में बाहर की दीवारों और अन्य निर्माण किए गए थे। यहां भगवान अजीत नाथ की प्रतिमा स्थापित है। इंदौर के ही कांच मंदिर की तरह यहां पर भी कांच की कारीगरी है, जो कि इस मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। मंदिर का विशाल गुंबद का कई किलोमीटर दूर से ही दिखाई देता है।


हर साल लगता है मेला

यहां पर महावीर जयंती पर मेला भरता है। इसी मेले में न सिर्फ इंदौर और उसके आसपास के लोग आते है, बल्कि देश से श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहता है। ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमां के दर्शन करने से और पांच नारियलों की माला चढ़ाने से मन्नतें पूरी होती है। इसी के चलते पूर्णिमा को यहां पर काफी भीड़ रहती है।

यहां कीजिए मंदिर के दर्शन:

jain temple2

jain3

jain temple4
Published on:
Also Read
View All
सैफ अली खान को धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी का नाम आया सामने; पुलिस के सामने बड़ा सवाल

‘राहुल गांधी को बार-बार विदेश भेजने का खर्च करना चाहिए बंद, उनका एआई वर्ज़न भेज सकते हैं’, सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए कांग्रेस नेता की विदेश यात्राओं पर सवाल

‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले कई राज

Paddy Procurement Issue: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही बड़ा संकट: एग्रीस्टैक में रकबा जीरो, फसल गलत दर्ज

बुंदेलखंड में जहरीली शराब के बाद प्रतिबंधित गुटखा फैक्टरी और ट्रेडर्स पर बड़ा एक्शन, दो कारोबारियों पर गिरी गाज