19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Bharat / सैफ अली खान को धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी का नाम आया सामने; पुलिस के सामने बड़ा सवाल

सैफ अली खान को धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी का नाम आया सामने; पुलिस के सामने बड़ा सवाल

Saif Ali Khan Threat: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को धमकी मिलने के मामले में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है। मुंबई पुलिस धमकी और उससे जुड़े डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 19 Nov 2026, 2:52 PM IST

Saif Ali Khan Threat

अभिनेता सैफ अली खान, जिन्हें धमकी मिलने के मामले में मुंबई पुलिस जांच कर रही है। (फाइल फोटो-IANS)

Saif Ali Khan News: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम भी सामने आया है। मुंबई पुलिस जांच में जुटी है। अब सवाल यह है कि क्या धमकी के पीछे सचमुच जीशान अख्तर है या किसी ने उसके नाम का इस्तेमाल कर सैफ को डराने की कोशिश की है?

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस धमकी से जुड़े संदेशों और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संदेश कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन है। फिलहाल जीशान अख्तर की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है। सैफ अली खान की ओर से भी इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।

पहले भी कई कलाकारों को मिल चुकी हैं धमकियां

बॉलीवुड कलाकारों को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकी भरे संदेश मिले थे। इन मामलों की जांच के दौरान मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से 30 साल के वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक, वैभव ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा कर कलाकारों को डराने और उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की थी। हालांकि, शुरुआती जांच में उसके किसी गैंग से जुड़े होने के सबूत नहीं मिले थे।

एआई की मदद से आवाज बदलने का शक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव मिश्रा आईटी इंजीनियर है। पुलिस को शक था कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से किसी दूसरे व्यक्ति जैसी आवाज तैयार की थी। बताया गया कि उसने इंटरनेट पर कलाकारों के फोन नंबर खोजे और फिर उन्हें धमकी भरे संदेश भेजे।

तुषार कपूर को भेजे गए एक ऑडियो संदेश में कथित तौर पर पांच करोड़ रुपए मांगे गए थे। संदेश भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बताया था। हालांकि, पुलिस की ओर से आवाज के नमूने की जांच में यह आवाज हैरी बॉक्सर से मेल नहीं खाई।

फिलहाल सैफ अली खान को मिली धमकी के मामले में पुलिस की जांच जारी है। जांच से ही पता चलेगा कि इस मामले में जीशान अख्तर का नाम क्यों सामने आया और धमकी देने वाला असल में कौन है।