इंदौर

घर में सही जगह पर रखेेंं मिट्टी की 5 चीजें, दुर्भाग्य हो जाएगा दूर

घर में सही जगह पर रखेेंं मिट्टी की 5 चीजें, दुर्भाग्य हो जाएगा दूर

3 min read
Jul 10, 2018
mitti

इंदौर. हम कितने ही यज्ञ, जप-तप और उपासना के उपाय कर लें, जब तक रेगिस्तान बन चुकी हमारी आंखों से श्रद्धा और करूणा रूपी आंसुओं की दो बूंदे नहीं छलकेंगी, तब तक हमारी भक्ति और साधना सार्थक नहीं हो पाएगी। ये विचार हैं वृंदावन के भागवताचार्य डॉ. संजय कृष्ण सलिल के, जो उन्होंने सोमवार को गीता भवन में अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति द्वारा उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान के सहायतार्थ आयोजित भागवत ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ सत्र में व्यक्त किए। इसके साथ ही उन्होंने घर से दुर्भाग्य दूर करने कई उपाय बताए। उन्होंने बताया कि मिट्टी से कैसे घर से दुर्भाग्य को दूर सौभाग्य पा सकते हैं।

घर में रखी हर एक वस्तु के लिए वास्तु शास्त्र में शुभ-अशुभ दिशाएं बताई गई हैं। अगर चीजें सही जगह पर रखी जाती हैं तो घर में सकारात्मकता बढ़ती है और वास्तु दोष दूर होते हैं। मिट्टी से बनी चीजों के लिए भी नियम बताए गए हैं। मिट्टी की कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें घर में सही जगह पर रखने से दुर्भाग्य दूर हो सकता है।

वास्तु के अनुसार अगर चीजें सही जगह पर हों तो घर में किसी भी तरह का कोई वास्तुदोष नहीं रहता है। मिट्टी की 5 चीजों को घर में रखने से किसी भी तरह का दुर्भाग्य यदि घर में हो तो वो दूर हो जाता है। जानें ये कौन सी चीजें हैं।
- उत्तर पूर्व दिशा में मिट्टी से बना पक्षी रखें।
- घर के मंदिर में मिट्टी से बनीं भगवान की मूर्ति जरूर रखें।
- घर के दरवाजे पर रोज दो मिट्टी के दीपक जरूर जलाएं।
- रोज शाम में तुलसी के पास मिट्टी का दीपक जलाएं।
- किचन में हमेशा मिट्टी का घड़ा गैस से दूर रखें।
- मिट्टी का छोटा घड़ा या सुराही को पानी से भर कर घर की उत्तर दिशा में रखने से पैसों की तंगी नहीं होती। इन्हें खाली न रहने दें, जल के समाप्त होने पर दोबारा भर दें।

इन उपायों को अपनाकर धन से संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाएं
- घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर नित्य पूजा करने से बरकत होती है।
- घर में वास्तुदोष होने के कारण भी धन की तंगी रहती है। इसलिए वास्तुदोष को दूर करने के लिए घर में वास्तु भगवान की प्रतिमा या तस्वीर रखने से लाभ होता है, साथ ही धन की तंगी से भी छुटकारा मिलता है।
- घर के मुख्य द्वार में लक्ष्मी माता और भगवान कुबेर या स्वास्तिक के चिन्ह की तस्वीर लगाने से धन का अभाव नहीं होता।
- घर के उस स्थान में जहां पारिवारिक सदस्य अधिक समय व्यतीत करते हों वहां चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखने से आय के साधनों में बढ़ौतरी होती है और पैसों की कमी नहीं होती।
- घर से संबंधित कठिनाईयों से छुटकारा पाने के लिए धातु से निर्मित कछुआ और मछली रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और बरकत बनी रहती है।

Published on:
10 Jul 2018 03:53 pm
Also Read
View All