इंदौर

पूर्व मंत्री के भतीजे की गुंडागर्दी, प्रेमिका के पति का किया अपहरण

विधायक सज्जन सिंह वर्मा के भतीजे जय वर्मा ने अपनी प्रेमिका के पति का अपहरण किया, फिर उसके साथ बेरहमी से पिटाई कर दी।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2022, 4:16 PM IST
News
पूर्व मंत्री के भतीजे की गुंडागर्दी, प्रेमिका के पति का किया अपहरण

इंदौर. पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा के भतीजे की गुंडागर्दी के चर्चे शहरभर में आम होते जा रहे हैं। ताजा मामला ये है कि, विधायक के भतीजे जय वर्मा ने अपनी प्रेमिका के पति का अपहरण किया, फिर उसके साथ बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में युवक को गंभीर चोटे आई हैं। उसके सिर पर कई टांके भी लगे हैं। खजराना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी जय वर्मा के खिलाफ मामला केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा के भतीजे जय वर्मा का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन, बीते दिनों युवती की शादी पीड़ित युवक नयन पाटीदार के साथ हो गई। ये बात पूर्व मंत्री के भतीजे को इतनी नागवार गुजरी कि, उसने प्रेमिका के पति का अपहरण कर लिया। बात यहीं खत्म नही हुई। पीड़ित के अनुसार, जय वर्मा ने उसे कार में बंद करके बेरहमी से पीटा और अधमरी अवस्था में कार से फेंककर भाग निकला। फिलहाल, घायल का इलाज शहर के एक अस्पताल में चल रहा है। घटना खजराना थाना इलाके के अंतर्गत हुई है।


पुलिस ने दर्ज किया केस

खजराना पुलिस द्वारा लिए गए बयान में पीड़ित नयन पाटीदार ने बताया कि, उसके साथ सज्जन सिंह वर्मा के भतीजे जय वर्मा द्वारा मारपीट की गई है। इसपर पुलिस ने आरोपी जय वर्मा के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की कोशिश की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पिलहाल, आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं, पुलिस का ये भी कहना है कि, मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MP में शराब माफियाओं के बुलंद हौसले : SDM और नायब तहसीलदार पर किया जानलेवा हमला, सरकारी वाहन भी तोड़ा, देखें वीडियो

Published on: