बॉलीवुड कलाकारों का नाम लिए बिना उमा भारती ने कहा कि, जो लोग सर तन से जुदा के नारे पर चुप थे, वो आगे भी चुप ही रहें। सर तन से जुदा के नारे के बाद किसी को भी कोई डर नहीं लगा। ये हिंदुओं को बड़ी बातें बताते हैं, लेकिन खुद छोटे दिमाग़ के लोग हैं, जिससे देश को नुक़सान हुआ है. ये सभी अपने पुरस्कार वापस करने चले थे। उमा भारती ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान और आमिर खान का नाम लेते हुए कहा कि, उनसे पूछना है कि, अब उनका डर कहां गया। ऐसे ही लोग देश का माहौल ख़राब कर रहे हैं। उमा भारती ने फिल्मी अदाकारों को नसीहत देते हुए कहा कि, इन्हें पॉलिटिकल कमेंट नहीं करने चाहिए।