इंदौर

सुबह जगाने गई तो फंदे पर लटका मिला किशोर

- फांसी लगाकर की आत्महत्या

less than 1 minute read
Aug 05, 2022

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब स्कूल जाने के लिए मां उसे जगाने के लिए गई तो वह फंदे पर लटका मिला। इस पर उसे तुरंत लेकर अस्पताल आए, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
अनिकेत पिता लखन (16) निवासी न्यू देवास रोड को इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसे अस्पताल लेकर आए देवीलाल ने बताया कि अनिकेत 10 वीं में पढ़ रहा था। उसके पिता सब्जी की दुकान चलाते हैं। आज सुबह रोजा की तरह मां उसे स्कूल जाने के लिए उठाने आई तो वह फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर आए। अभी कारण के बारे में परिजन कुछ भी बता नहीं पाए हैं। उनका कहना है कि कोई ऐसी बात ही नहीं हुई जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सके कि वह इस तरह का कदम उठा लेगा। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और कारण की जांच की जा रही है।
एएसआइ की संदिग्ध मौत
ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ एएसआइ की आज सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अमरङ्क्षसह पिता भागीरथ भाटिया (53) निवासी खजराना पुलिस लाइन को आज सुबह इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। वह जोन-3 में पदस्थ थे और अभी मधुमिलन चौराहे पर ड्यूटी दे रहे थे। सुबह उनकी हालत बिगड़ी तो अस्पताल ले आए। हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। विभागीय साथियों की मानें तो उनका बेटा भी पुलिस में था। उसकी कुछ माह पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच कर रही है।

Published on:
05 Aug 2022 11:21 am
Also Read
View All