इंदौर

एमपी की बिटिया ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर चढ़कर फहराया राष्ट्रध्वज

Mount Kilimanjaro : अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी जो समुद्र तल से 19 हजार 341 फीट की ऊंचाई पर स्थित किलिमंजारो पर चढ़ी इंदौर की पर्वतारोही आकांक्षा तिरंगा फहराकर देश ही नहीं, एमपी के साथ साथ शहर का नाम रोशन किया है।
less than 1 minute read
Mount Kilimanjaro
एमपी की बिटिया ने रचा इतिहास (Photo Source- Akanksha Social media)

Mount Kilimanjaro : मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाली पर्वतारोही आकांक्षा कुटुम्बले ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई पूरी कर ली है। बता दें कि, समुद्र तल से ये चोटी 19 हजार 341 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इससे पहले आकांक्षा ने सितंबर 2024 में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर भी चढ़ाई कर वहां भी तिरंगा फहराया था।

इन दोनों चोटियों का नाम दुनिया की प्रसिद्ध 'सेवन समिट्स' सूची में शामिल है। पेशे से आकांक्षा सिविल इंजीनियर हैं। शिखर पर पहुंचकर आकांक्षा ने कश्मीर से लाई गई कानी साड़ी पहनकर भारतीय संस्कृति को गर्व के साथ प्रस्तुत किया।

ऑक्सीजन की भारी कमी, फिर भी पूरा किया लक्ष्य

माउंट किलिमंजारो को दुनिया का सबसे ऊंचा 'फ्री-स्टैंडिंग माउंटेन' माना जाता है। भू-मध्य रेखा के पास होने के कारण यहां ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है। चढ़ाई के दौरान आकांक्षा को भी सांस लेने में खासा परेशानी रही। तापमान भी माइनस 12 डिग्री तक चला गया और तेज़ हवाएं चल रही थीं।

कश्मीर कर्मभूमि रही

आकांक्षा कुटुम्बले ता कहा है कि, कश्मीर उनकी कर्मभूमि रही है, जहां से उन्होंने माउंटेनियरिंग के बेसिक और एडवांस कोर्स किए और कई चोटियों पर अभ्यास किया है। वे बताती है कि, इसके लिए नियमित रनिंग, जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सीढ़ियों पर अभ्यास और प्राणायाम किया।

Updated on:
07 Feb 2026 08:18 am
Published on:
07 Feb 2026 08:18 am