इंदौर

MP Corona Cases Live Update : इंदौर में 4709 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 229 लोगों की मौत

सोमवार को इंदौर में 45 नए मरीज मिले, जबकि 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई

less than 1 minute read
Jun 30, 2020
सेना का रिटायर्ड सूबेदार व निगम कर्मी सहित 24 नए कोरोना पॉजीटिव

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4709 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की 229 संख्या हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। सोमवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 1568 सैंपल प्रात्त हुए और 45 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 17 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 3452 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव के 1028 है।


13370 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। सोमवार को प्रदेश में 184 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सोमवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 13370 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 564 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 10199 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 2607 है।

Published on:
30 Jun 2020 10:32 am
Also Read
View All