इंदौर

MP Corona Cases Live Update : इंदौर में 4734 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 232 लोगों की मौत

मंगलवार को इंदौर में 25 नए मरीज मिले, जबकि 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई

less than 1 minute read
Jul 01, 2020
Then 9 corona positive patients met, 400 crossed, 2 men left 7 women

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4734 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की 232 संख्या हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। मंगलवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 1217 सैंपल प्रात्त हुए और 25 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 100 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 3552 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव के 950 है।


13593 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को प्रदेश में 223 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मंगलवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 13593 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 572 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 10395 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 2626 है।

Published on:
01 Jul 2020 07:30 am
Also Read
View All