इंदौर

MP Corona Cases Live Update : इंदौर में 7555 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 315 लोगों की मौत

शनिवार को इंदौर में 107 नए मरीज मिले, वही 3 लोगों की हुई मौत

less than 1 minute read
Aug 02, 2020
MP Corona Cases Update
MP Corona Cases Live Update

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 7555 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 315 हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें।

शनिवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 2220 सैंपल प्रात्त हुए और 107 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 71 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 5147 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 2093 है।

32614 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश में 808 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शनिवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 32614 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 876 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 22969 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 8769 है।

Published on:
02 Aug 2020 07:09 am