21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महू-मंडलेश्वर मार्ग पर मौत का मंजर: पेड़ में जा घुसीतेज रफ्तार कार, 2 की मौत एक गंभीर

Mhow-Mandleshwar Road Accident : आशापुरा गांव के पास स्थित मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि..।

2 min read
Google source verification
Mhow-Mandleshwar Road Accident

Mhow-Mandleshwar Road Accident (महू-मंडलेश्वर मार्ग पर मौत का मंजर Photo Source- Input)

Road Accident : ट्रैफिक विभाग की तमाम सख्यों और लगायात चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं जागरुकता अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये हैं कि, यहां हर रोज सैकड़ों लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं, जिनमें से दर्जनों अपनी जान गवा रहे हैं। ताजा मामला सूबे के इंदौर जिले के डॉ आंबेडकर नगर (महू) के अंतर्गत आने वाले महू-मंडलेश्वर मार्ग पर शनिवार देर रात सामने आया। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बता दें कि, यहां तेज रफ्तार कार आशापुरा गांव के समीप एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 10.30 बजे हुआ है। मंडलेश्वर की ओर से महू आ रही कार एमपी-43-सी-9299 आशापुरा गांव के पास मोड़ पर पहुंची ही थी कि, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

कार में फंसे रहे शव, घंटों चला रेस्क्यू

हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे मृतकों के शव वाहन में फंस गए। पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर जेसीबी की मदद ली गई। इसके बाद शवों को बाहर निकाला जा सका।

महू के रहने वाले थे मृतक

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान आदिल और आक्रांत, दोनों निवासी महू के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और मोड़ पर वाहन के असंतुलित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।