21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता, दो छात्राओं को समय पर परीक्षा सेंटर पहुंचाया, बचा साल

NEET UG Exam 2026 Center: एक छात्रा परीक्षा सेंटर पर पहुंचने में लेट हो रही थी जिसे ADCP ने अपनी गाड़ी से परीक्षा सेंटर पहुंचाया तो वहीं एक छात्रा गलत सेंटर पर पहुंच गई थी जिसके बाद उसे पुलिस की गाड़ी से सही सेंटर पर पहुंचाया गया।

2 min read
Google source verification
indore

NEET UG Exam indore police help students reach exam center on time, पुलिस ने दो छात्राओ को वक्त पर परीक्षा सेंटर पहुंचाया (source-patrika)

Indore Police Help NEET UG Exam Students: मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार को आयोजित NEET UG परीक्षा के दौरान इंदौर पुलिस की संवेदनशीलता ने सभी का दिल जीत लिया। परीक्षा के दौरान दो वाकये ऐसे सामने आए जिसमें पुलिस ने परीक्षा देने आई छात्राओं की मदद की जिससे वे छात्राएं परीक्षा में शामिल हो पाईं। दोनों ही छात्राओं ने इंदौर पुलिस की मदद के लिए दिल से धन्यवाद दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं इंदौर पुलिस की संवेदनशीलता के दोनों मामले।

देखें वीडियो-

गलत सेंटर पर पहुंची छात्रा तो पुलिस ने की मदद

NEET UG परीक्षा के लिए दूसरे शहर से आई एक छात्रा गलती से गलत सेंटर पर पहुंच गई थी। जब उसे पता चला कि वो गलत सेंटर पर आ गई है और उसका सेंटर कहीं और है तो वो परेशान होकर सेंटर के बाहर घूम रही थी। परीक्षा का वक्त नजदीक आ रहा था, इसी दौरान सेंटर पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उससे बात की तो पता चला कि वो गलत सेंटर पर आ गई है। इसके बाद तुरंत पुलिसकर्मियों ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाया और वक्त से पहले सही सेंटर पर पहुंचाया। सेंटर पर पहुंचने पर छात्रा और उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों का दिल से धन्यवाद दिया।

देखें वीडियो-

ADCP ने छात्रा को बस स्टैंड से पहुंचाया परीक्षा सेंटर

इसी तरह एक अन्य छात्रा सरवटे बस स्टैंड पर अपने पिता के साथ खड़ी थी। परीक्षा शुरू होने में काफी कम वक्त बचा था और पिता-बेटी परीक्षा सेंटर जाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों की नजर छात्रा पर पड़ी तो उन्होंने छात्रा व उसके पिता से बातचीत की। छात्रा ने बताया कि उसका परीक्षा सेंटर कृषि कॉलेज में है लेकिन ट्रैफिक और समय की कमी के कारण वो लेट हो रही है। समस्या सुनकर एडिशनल डीसीपी ने तुरंत पिता-बेटी को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाया और वक्त पर परीक्षा केन्द्र पहुंचाया।

पुलिस के कदम की हो रही है सराहना

परीक्षार्थियों को वक्त पर परीक्षा सेंटर पहुंचाकर इंदौर पुलिस ने जो संवेदनशीलता दिखाई है उसने दोनों छात्राओं का एक साल खराब होने से बचा लिया। परीक्षा के दौरान वैसे तो पुलिस की जिम्मेदारी सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की होती है लेकिन इन दोनों मामलों से ये पता चलता है कि इंदौर पुलिस हमेशा आम नागरिकों की मदद के लिए भी तत्पर रहती है। इंदौर पुलिस की इस संवेदनशीलता और तत्परता की अब हर तरफ सराहना हो रही है।