इंदौर

MP Election 2018 : लोगों से पुलिस ने पूछा- कोई वोट के लिए दबाव तो नहीं बना रहा

लोगों के बीच जाकर पुलिस व रिटर्निंग अधिकारी पूछ रहे हैं, वोट के बदले उन्हें प्रभावित या दबाव तो नहीं बनाया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 10:27 AM IST
election
MP Election 2018 : लोगों से पुलिस ने पूछा- कोई वोट के लिए दबाव तो नहीं बना रहा

इंदौर. लोगों के बीच जाकर पुलिस व रिटर्निंग अधिकारी पूछ रहे हैं, वोट के बदले उन्हें प्रभावित या दबाव तो नहीं बनाया जा रहा है। ऐसा होने पर शिकायत करें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने हर विधानसभा में ऐसे इलाको को चिह्नित किया है जहां वोट के लिए लोगों को प्रभावित किया जा सकता है। मंगलवार को एएसपी प्रशांत चौबे व विधानसभा दो के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रवीश श्रीवास्तव और टीम इन इलाकों में निकली। परदेशीपुरा इलाके के कुलकर्णी भट्टा, शिवाजी नगर, बाणगंगा इलाके के भवानी नगर, हीरा नगर इलाके के कबीटखेड़ी में लोगों से बात की। चौबे ने बताया, इन इलाकों में लोगों को प्रलोभन देकर या दबाव बनाकर किसी के समर्थन में वोट देने के लिए कहा जा सकता है। इसको देखते हुए इन इलाकों में जाकर लोगों को भरोसा दिला रहे हैं, निर्भीक होकर अपने हिसाब से वोट दें। आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

Published on: