इंदौर

’20 हजार वाली टिकट 1 लाख पार…!’ दुबई में फंसे भारतीयों ने बताया दर्द

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लोग दुबई में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 20 हजार वाली टिकट...1 लाख रूपये में बिक रही है।

less than 1 minute read
Mar 06, 2026

MP News: इजरायल-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के चलते दुबई व अन्य खाड़ी देशों से भारत आने के लिए पांच गुना किराया देना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी ऐनवक्त पर उड़ानें कैंसल हो रही हैं। दुबई से भारत के कुछ शहर आने के लिए जहां सामान्य तौर पर 20 हजार रुपए किराया होता है, वहां 1 लाख रुपए से अधिक वसूला जा रहा है।

युद्ध के बाद उड़ानें बंद

स्वास्थ्य विभाग में अफसर रहे शहर के डॉ. एसएल पोरवाल ने बताया कि इंदौर से 20 फरवरी को दुबई आए थे। 2 मार्च को वापसी टिकट थी। युद्ध छिडऩे के बाद उड़ानें बंद हो गई। 6 फरवरी की बुकिंग की, वो भी कैंसल हो गई। अब 1 लाख रुपए से ज्यादा किराया देना पड़ रहा है, जबकि सामान्य तौर पर किराया 20 हजार होता है। दुबई में हम अपने खर्च पर रह रहे हैं। जनजीवन सामान्य है। भारत के विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है।

डरने की बात नहीं

शहर के प्रोफेसर पंकज विरमाल भी दुबई में हैं। उन्होंने कहा, दुबई में स्थिति सामान्य है। सबकुछ सुरक्षित है। डर जैसी कोई बात नहीं। वे एक रिसॉर्ट में हैंं। एक बार उड़ान कैंसल हो गई है, दूसरी बार 7 फरवरी की बुक करने पर 22 हजार की जगह 60 हजार देना पड़े।

10 घंटे एयरपोर्ट इंतजार बाद डेढ़ लाख में पहुंचे

ट्रेवल एजेंट महेन्द्र सिंह ने बताया कि डॉ. सर्वेश मारू पत्नी-बच्चे के साथ दुबई में थे। गुरुवार रात इंदौर पहुंचे। उन्हें दुबई से लखनऊ की उड़ान 40 हजार में मिली, वहीं लखनऊ से इंदौर 11 हजार रुपए में आए। तीन लोगों के करीब डेढ़ लाख रुपए लगे।

Published on:
06 Mar 2026 09:28 am
Also Read
View All

अगली खबर