इंदौर

एमपी की कान्ह-सरस्वती नदी रिवर फ्रंट के लिए मांगे 671 करोड़, केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिले महापौर

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में कान्ह-सरस्वती नदी रिवर फ्रंट के निर्माण के लिए 671.69 करोड़ रुपए मांगे गए हैं।

less than 1 minute read
Sep 02, 2025

MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की कान्ह (28 किलोमीटर) और सरस्वती (13 किलोमीटर) नदी के रिवर फ्रंट निर्माण के लिए 671.69 करोड़ रुपए की डीपीआर स्वीकृत कराने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से हरियाणा के करनाल में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में मांग की।

रिवर फ्रंट बनेगा आर्कर्षण का केंद्र

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इस परियोजना में स्टोन पिचिंग, वॉक-वे, उद्यान सहित कई अन्य सौंदर्यीकरण कार्य सम्मिलित हैं। इस कार्य के पूरा होते ही शहर के बीचोंबीच एक आकर्षक रिवर फ्रंट तैयार होगा। जिसके माध्यम से पर्यटक रमरणीय रिवर फ्रंट का आनंद ले सकेंगे। महापौर ने कहा कि स्वच्छता और नवाचार में लगातार देश में अव्वल इंदौर अब नदी पुनरोद्धार और पर्यटन विकास के क्षेत्र में भी मिसाल कायम करेगा।

आपको बता दें कि, हरियाणा में पहली बार अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं वार्षिक आम सभा की मेजबानी कर रहा है। यहां पर शहरी विकास से जुड़े अहम विषयों पर मंथन किया जा रहा है।

Published on:
02 Sept 2025 05:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर