इंदौर

सीट बेल्ट ने बचाई पति-पत्नी और बच्चों की जिंदगी, तेज रफ्तार में पलटी कार

mp news: इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी कार, इंदौर से भरूच जा रहा परिवार बाल-बाल बचा।

2 min read
Mar 13, 2026
car accident seat belt saves family after tyre burst

mp news: कार चला रहे चालक के लिए ही नहीं बल्कि कार में सवार सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट बांधना कितना जरूरी है इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। घटना मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले की है जहां इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कयडावद हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। लेकिन राहत की बात ये रही कि कार में सवार दंपती व उनके दोनों छोटे बच्चे सीट बेल्ट बांधे हुए थे जिससे किसी को भी खरोंच तक नहीं आई है।

ये भी पढ़ें

लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त खातों में ट्रांसफर, चेक कर लें अकाउंट

पलटी कार, सीट बेल्ट ने बचाई जान

जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी संतोष मोहंती अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार (एमपी 09 डब्ल्यूएफ 9263) से भरूच जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे जैसे ही उनकी कार कयडावद हनुमान मंदिर के पास पहुंची, तभी अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क पर पलट गई। हादसे का दृश्य देखकर आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। कार की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि अंदर बैठे लोगों को गंभीर चोटें आई होंगी, लेकिन सीट बेल्ट की वजह से परिवार पूरी तरह सुरक्षित बच गया।

ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक प्रभारी कमल मिंदल और उपनिरीक्षक लोकेंद्र खेड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने कार में सवार चारों सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला और पास के एक रेस्टोरेंट में बैठाकर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करवाई। सदमे में आए परिवार को चाय-नाश्ता कराकर संभाला गया। इसके बाद क्रेन बुलवाकर क्षतिग्रस्त कार को इंदौर भिजवाया गया और परिवार को दूसरे वाहन से सुरक्षित भरूच रवाना किया गया।

एक्सपर्ट व्यू…सीट बेल्ट इसलिए जीवन रक्षक

झाबुआ ट्रैफिक डीएसपी कमलेश शर्मा के अनुसार सीट बेल्ट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षक सुरक्षा कवच है। हादसे के समय शरीर के केबिन में इधर-उधर टकराने की स्थिति को सीट बेल्ट रोकती है। आधुनिक कारों में एयरबैग भी तभी सही तरीके से काम करते हैं, जब यात्री ने सीट बेल्ट पहनी हो। कार पलटने की स्थिति में दरवाजे खुलने पर बेल्ट नहीं होने से यात्री बाहर गिर सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें

मां ने हाथों से समेटे बच्ची के टुकड़े, परिवार ने सड़क से धोया खून

Published on:
13 Mar 2026 09:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर