mp news: इंदौर के पीसी सेठी अस्पताल में सिजेरिशन ऑपरेशन से हुए एक बच्चे का वजन सुनकर डॉक्टर भी हैरान हैं और इसे प्रदेश का सबसे भारी बच्चा बताया जा रहा है...।
mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महिला ने सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया है इस बच्चे का वजन हैरान कर देने वाला है और इसे मध्यप्रदेश का सबसे भारी बच्चा बताया जा रहा है। डॉक्टर भी बच्चे का वजन जानकर हैरान है। इससे पहले मध्यप्रदेश के मंडला में 5.10 किलो वजन का बच्चा पैदा हुआ था जो कि प्रदेश का सबसे हेल्थी बेबी था लेकिन इस बच्चे का वजन उससे भी ज्यादा है।
इंदौर के पीसी सेठी अस्पताल में 24 साल की रीता नाम की महिला ने सिजेरियन ऑपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया है। इस बच्चे का वजन 5 किलो 430 है। बच्चे का वजन जाकर डॉक्टर भी हैरान हैं और अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि यह अब तक मध्य प्रदेश में जन्मा सबसे भारी नवजात बच्चा है। बताया गया है कि सामान्यत: नवजात बच्चों का वजन 2.5 से 3.5 किलो तक होता है लेकिन इस बच्चे का वजन उनसे काफी ज्यादा है।
CMHO डॉ. माधव हासानी ने बताया कि महिला की स्थिति बेहद गंभीर थी। रीता की उम्र 24 वर्ष है, लेकिन उसका वजन 90 किलो से अधिक था। उसे प्री-एक्लेम्पसिया की समस्या थी, जिसमें गर्भावस्था के दौरान रक्तचाप खतरनाक रूप से बढ़ जाता है। इसके अलावा बच्चे का आकार असामान्य रूप से बड़ा था, जो कि गंभीर चिकित्सा स्थिति मानी जाती है। ऑपरेशन के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।