11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर पर चढ़ा भारत-वेस्टइंडीज टी-20 का क्रेज, प्रशंसकों में मची जर्सी लेने की होड़

India vs West Indies T-20: भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मेच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। सुबह से ही ट्रेनों और बसों से इंदौर पहुंच रहे हैं लोग।
2 min read
Google source verification
India vs West Indies T-20

क्रिकेट के लिए जर्सी खरीदते प्रशंसक (फोटो सोर्स: Patrika)

Indore News :मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में आज क्रिकेट का जुनून सुबह से ही नजर आने लगा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच शाम 7 बजे होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर शहर का माहौल क्रिकेटमय हो गया है। होलकर स्टेडियम के आसपास भारतीय टीम की जर्सी, टी-शर्ट और कैप की दुकानें सज गई हैं। कहीं टीम इंडिया की नीली जर्सी खरीदते प्रशंसक नजर आ रहे हैं, तो कहीं बच्चे सिर पर तिरंगे के रंग वाली कैप पहने मैच देखने की तैयारी में जुटे हैं।

स्टेडियम के आसपास बढ़ती चहलपहल बता रही है कि मुकाबले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास भी बड़ी संख्या में क्रिकेटप्रेमी दिखाई दे रहे हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी क्रिकेट का रंग दिखाई देने लगा है। सुबह से ही दूसरे शहरों से ट्रेन और बसों के जरिए क्रिकेट प्रेमी इंदौर पहुंच रहे हैं। इनमें युवाओं के साथ परिवार और बच्चे भी शामिल हैं।

जर्सी खरीद रहे प्रशंसक

कई प्रशंसक भारतीय टीम की एक जैसी जर्सी पहनकर पहुंचे हैं। दोस्तों के समूह हाथों में टिकट लिए मैच की चर्चा करते नजर आ रहे हैं। स्टेशन से बाहर निकलते ही प्रशंसकों के बीच मैच, खिलाडिय़ों और टीम इंडिया की जीत को लेकर बातचीत शुरू हो जा रही है।

दुकानों पर रौनक, बच्चों में भी उत्साह

होलकर स्टेडियम के आसपास अस्थायी दुकानों पर भारतीय टीम की जर्सी, टीशर्ट और कैप की बिक्री शुरू हो गई है। मैच देखने आने वाले कई दर्शक स्टेडियम पहुंचने से पहले ही टीम इंडिया के रंग में रंगने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों में भी खिलाडिय़ों जैसी जर्सी पहनने का उत्साह नजर आ रहा है। दुकानों पर प्रशंसकों की आवाजाही से इलाके में रौनक बढ़ गई है। मैच के दिन को खास बनाने के लिए लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंच रहे हैं।

स्टेडियम के अंदर-बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा

पुलिस-प्रशासन ने होलकर स्टेडियम में आज हो रहे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। इसके तहत स्टेडियम के अंदर-बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है और विशेष सशस्त्र बल सहित करीब डेढ़ हजार सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। मैच की सुरक्षा कमान सीनियर पुलिस अधिकारियों के हाथों में है। पुलिस के मुताबिक दोपहर 2 बजे से मैच खत्म होने तक स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक पुलिस वाहनों का डायवर्शन ह्रश्वलान लागू कर देगी। दर्शकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कर स्टेडियम तक पैदल पहुंचना होगा। स्टेडियम परिसर में 160 सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए हैं। जबकि 60 फेस रिकग्निशन कैमरों और 10 से अधिक ड्रोन भी पूरे समय निगाह रखेंगे। मैच के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के लिए करीब 150 यातायात पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।