इंदौर भाजपा में दो धड़ों के बीच तनातनी चल रही है। एक धड़ा विधायक गौड़ और उनसे जुड़े नेताओं का है तो दूसरा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का है। गौड़ को महामंत्री पद देकर संतुष्ट किया जाएगा तो मंत्री विजयवर्गीय को भी साधने का प्रयास है। एक नंबर विधानसभा से सबसे ज्यादा पदाधिकारी बनाए जाएंगे। इसमें शीला गुप्ता, सुनीता जयपाल, सुनीता भालसे, नीलम दुबे और लीना बाहेती का नाम सामने आ रहा है। सबसे ज्यादा ठगा महसूस विधायक रमेश मेंदोला कर सकते हैं। उनके यहां से सिर्फ आभा जानी और श्रेया उपसनी का नाम सामने आ रहा है। इधर, तीन नंबर से किसी को नहीं लिया जाएगा, क्योंकि वहां से जोशी और महामंत्री माधुरी जायसवाल खुद आती है।