27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / इंदौर में सामूहिक षड्यंत्र! कठघरे में 16 कमिश्नर तथा 1 दर्जन राजस्व और भवन अधिकारी

इंदौर में सामूहिक षड्यंत्र! कठघरे में 16 कमिश्नर तथा 1 दर्जन राजस्व और भवन अधिकारी

Indore Krishnabagh Colony : कई अधिकारियों ने की अनदेखी, कृष्णबाग कॉलोनी में मकानों पर कार्रवाई के बाद कमिश्नर तक की भूमिकाओं पर उठे सवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 27 Nov 2026, 8:10 AM IST

Indore Krishnabagh Colony

Indore Krishnabagh Colony : कृष्णबाग कॉलोनी (फोटो सोर्स- Patrika)

Indore Krishnabagh Colony : इंदौर के कृष्णबाग में 42 मकानों पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने अदालती आदेश का पालन तो कर दिया, लेकिन इस कार्रवाई ने नगर निगम की 23 साल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दौरान इंदौर में 16 नगर निगम आयुक्त पदस्थ रहे। भवन निर्माण, राजस्व और जोन स्तर पर करीब एक दर्जन से अधिक अधिकारी भी जिम्मेदारी संभालते रहे। इसके बावजूद कृष्णबाग में बिना बिल्डिंग परमिशन मकान बनते रहे, विवादित जमीन पर प्लॉट बिकते रहे और कॉलोनी आबाद होती रही। हैरानी यह कि नगर निगम ने इन मकानों के संपत्ति कर खाते खोले और कई संपत्तियों से वर्षों तक टैक्स भी वसूला।

कृष्णबाग में सोमवार को जिन मकानों को तोड़ा गया, उनमें कई पक्के और आलीशान भी शामिल थे। इनमें रहने वाले परिवारों ने सरकारी व्यवस्था पर भरोसा कर जमा पूंजी लगा दी थी।

कार्रवाई के बाद सवाल यही है कि जब निर्माण अवैध और जमीन विवादित थी तो निगम का भवन अनुज्ञा अमला कहां था? राजस्व विभाग ने संपत्ति कर के खाते कैसे खोल दिए? और जब इतने वर्षों तक विभागों को संपत्तियों की जानकारी थी तो अवैध निर्माण रोकने कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

निर्माण पर सवाल नहीं
जिन मकानों पर कार्रवाई हुई, उनमें से कई के संपत्ति कर खाते थे। राजस्व विभाग में हरि सिंह चौहान, ऋषि दुबे, अभय त्रिपाठी, परागी गोयल और राजेश परमार सहित अन्य सहायक राजस्व अधिकारियों, बिल कलेक्टरों और अपर आयुक्तों की पोस्टिंग रही। इसी दौरान खाते खुले और टैक्स वसूली होती रही। सवाल है कि अधिकारियों ने वैधता की जांच क्यों नहीं की?

अवैध निर्माण नहीं रोकने यह भी जिम्मेदार :

निर्माण की निगरानी और अवैध निर्माण रोकने की जिम्मेदारी संभालने वाले हरभजन सिंह, सुभाष चौहान, अनूप गोयल और असित खरे भी शहर और संबंधित जोन में पदस्थ रहे। रहवासी क्षेत्र में मकान बनते रहे, लेकिन निर्माणों पर रोक नहीं लगी। अब 23 साल बाद मकान ध्वस्त कर दिए। ऐसे में सवाल सिर्फ यह नहीं है कि मकान अवैध थे या नहीं, बल्कि यह भी है कि इतने लंबे समय तक संबंधित विभागों ने अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं निभाई।

टैक्स खाते खोलने व वसूली वाले अधिकारी

नगर निगम के राजस्व विभाग में पदस्थ रहे अधिकारी

हरि सिंह चौहान, ऋषि दुबे, अभय त्रिपाठी, परागी गोयल राजेश परमार (इनके अलावा कई सहायक राजस्व अधिकारी, बिल कलेक्टर और राजस्व विभाग के अपर आयुक्त भी इस दौरान यहां पदस्थ रहे। इनके कार्यकाल में संपत्त्तियों के रजिस्ट्रेशन हुए, संपत्ति कर के खाते खुले, टैक्स वसूला)

2.अवैध निर्माण की निगरानी की जिम्मेदारी

शहर और संबंधित जोन में पदस्थ रहे ये अधिकारी
हरभजन सिंह, सुभाष चौहान, अनूप गोयल, असित खरे (अन्य अधिकारी भी निर्माण संबंधी निगरानी और अवैध निर्माण रोकने की जिम्मेदारी संभालते रहे। इसके बावजूद विवादित क्षेत्र में निर्माण विकसित होते रहे)

2003 से 2026 तक पदस्थ रहे 16 निगम आयुक्त

नीतेश व्यास से लेकर वर्तमान में क्षितिज सिंघल तक 16 निगम आयुक्त पदस्थ रहे।