इंदौर

‘ओ स्त्री कल आना’….एमपी के इस शहर में दीवारों पर लिखी ये लाइन, मचा हड़कंप

MP News: धरोहर की दीवारों पर लाल रंग से लिखा मिला 'ओ स्त्री कल आना'.......
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Oct 2024, 3:59 PM IST
o stree kal aana
o stree kal aana

MP News: आपने कई बार ऐसी बहुत सी जगहों के बारे में सुना और देखा होगा जो डरावनी मानी जाती हैं। ऐसी इमारतों के पास लोग रात में क्या दिन में भी नहीं जाना चाहते। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भी एक ऐसी जगह है जहां लोग जाने में डर रहे है। ये जगह सालों से खंडर पड़ी है।

दीवारों पर लिखी मिली लाइनें

इंदौर का किंग एडवर्ड मेडिकल कॉलेज सालों से बंद है और अब तो इसकी इमारतें किसी भूतही फिल्म के डाक बंगले से कम नजर नहीं आती। ये अब खंडर बन चुकी है। यहां पर काफी दूर से लोग पढ़ने आते थे लेकिन अब इस बिल्डिंग को भूतिया बिल्डिंग में तब्दील कर दिया गया है।


इस धरोहर की दीवारों पर लाल और काले स्प्रे से “ओ स्त्री कल आना”, “यू आर डेड”, “यू मेड ए मिस्टेक”, और “इट्स योर टर्न” जैसे अन्य डरावने कोड लिखे मिले हैं। इसके अलावा, खूनी पंजों के निशान भी जगह-जगह बनाए गए, जिससे यह ऐतिहासिक स्थल और भयानक दिखने लगा है।

यह हैं पूरी घटना

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला उस रात का है जब कुछ युवाओं ने इस धरोहर में जमकर पार्टी की। एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जो इस धरोहर की देखरेख करता है। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है और वे अब इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर किसने इस ऐतिहासिक इमारत को इस रूप में बदल दिया। यह धरोहर कई सालों से बंद पड़ी थी लेकिन एक बार फिर इस प्रकार की घटना ने स्थानीय लोगों और प्रशासन का ध्यान इसकी ओर खींच लिया है।

Updated on:
15 Oct 2024, 3:59 PM IST
Published on: