इंदौर

MP News: मार्च में हर शनिवार-रविवार होगी रजिस्ट्री, खुले रहेंगे दफ्तर

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में मार्च महीने में अब हर शनिवार-रविवार को रजिस्ट्री होगी।

less than 1 minute read
Mar 03, 2026

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रॉपर्टी खरीदने वाले के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। जहां मार्च महीने में पंजीयन विभाग ने आय बढ़ाने और खरीदारों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें निर्देश दिए गए हैं कि शनिवार और रविवार को भी रजिस्ट्री दफ्तर खुले रहेंगे। ऐसे में 31 मार्च तक छुट्टी वाले दिन भी दस्तावेज दर्ज किए जाएंगे।

आपको बता दें कि, एक अप्रैल से प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन के रेट लागू होंगे। इससे पहले ही लोग मौजूद दरों पर रजिस्ट्री कराना चाहते हैं।

मार्च में अधिक रजिस्ट्री की उम्मीद

इसी वजह से मार्च में खरीद-फरोख्त में तेजी आ गई है। विभाग को उम्मीद है कि अतिरिक्त कार्य दिवसों से राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। सूत्रों के मुताबिक इस बार शहर की कुछ प्रमुख लोकेशनों, खासकर तृप्ति नगर क्षेत्र में गाइडलाइन बढ़ने की संभावना है। वहीं नई कॉलोनियों को भी संपदा सॉफ्टवेयर से जोड़ा गया है, जिससे वहां की प्रॉपर्टी का पंजीयन अब नियमित रूप से हो सकेगा। इसका सीधा असर दामों पर पड़ सकता है। अधिकारियों का कहना है कि खरीदारों की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि अंतिम दिनों में अव्यवस्था न हो।

दो दिन नहीं होगी रजिस्ट्री

मंगलवार और बुधवार को होली की छुट्टी होने की वजह से दोनों दिन रजिस्ट्री नहीं होगी। पंजीयन विभाग की तरफ के प्रॉपर्टी खरीदने वाले की सहूलियत के हिसाब से स्लॉट का टाइम भी बढ़ाया गया है। अब स्लॉट साढ़े पांच बजे तक बुक किए जा सकेंगे।

Published on:
03 Mar 2026 02:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर