इंदौर

एमपी के ‘दो जिलों’ में बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी

MP News: मध्यप्रदेश के सागर और इंदौर में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
less than 1 minute read
Nov 17, 2025
Feature image

MP News: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इसी को देखते हुए दो जिला कलेक्टरों ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। प्रदेश के 11 जिलों में 10 डिग्री से कम तापमान है। जिसके कारण बच्चे ठिठुरन में स्कूल जा रहे हैं। ऐसे ही रविवार को छिंदवाड़ा और उमरिया में जिला प्रशासन ने स्कूलों का टाइम बदलने का आदेश जारी कर दिया है।

इंदौर में बदला स्कूल का समय

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है। जिसमें 18 नवंबर की सुबह नौ बजे कक्षाएं संचालित होंगी।

सागर में भी स्कूलों के समय में परिवर्तन

कलेक्टर संदीप जी.आर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। समस्त शासकीय/अशासकीय/केन्द्रीय/आई. सी.एस.ई./सी.बी.एस.ई स्कूलों के खुलने का समय सुबह 8.30 बजे के पहले नहीं होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

कल इन जिलों के स्कूलों के समय में हुआ था बदलाव

छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी शासकीय/अशासकीय विद्यालयों का संचालन सुबह 8:30 बजे से पहले नहीं करने का आदेश जारी किया है।

उमरिया जिले में बढ़ती ठंड के कारण स्कूलों के समय में परिवर्त किया गया है। कलेक्टर अभय सिंह ने इसके संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 17 नवंबर से प्री-प्राइमरी के कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित होंगे।

Updated on:
17 Nov 2025 06:12 pm
Published on:
17 Nov 2025 06:12 pm