इंदौर

MP News: स्कूल में टीचर ने उतरवाए लड़कियों के कपड़े, पैरेंट्स को पता चला तो मच गया हडकंप

MP News: इंदौर से बड़ा मामला सामने आया है। जहां के एक स्कूल में लड़कियों के कपड़े उतरवाए गए हैं। जिससे स्कूल में हडकंप मच गया।

less than 1 minute read
Aug 03, 2024
indore crime news

MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक स्कूल में उस वक्त हडकंप मच गया है। जिस वक्त स्कूल में मोबाइल फोन लाने पर छात्राओं के कपड़े उतरवा लिए गए। जिससे स्कूल में हडकंप मच गया। पैरेंट्स ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि एग्जाम के दौरान छात्रा के पास से मोबाइल मिला था।

क्या है पूरा मामला


यह मामला बड़ा गणपति इलाके स्थित सरकारी शारदा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की एक टीचर द्वारा एक लड़की का मोबाइल फोन बजने के बाद दूसरी लड़कियों को भी बाथरूम में ले जाया गया। जिसके बाद कपड़े उतारने के लिए कहा गया। ऐसी जानकारी भी सामने निकालकर आ रही है कि लड़कियों को धमकी दी गई कि अगर उन्होंने कपड़े नहीं उतारे तो उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।

परिजनों ने स्कूल में जमकर किया हंगामा


जैसे ही पूरा मामला छात्राओं ने अपने परिजनों को बताई वह भड़क गए और स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस पूरे मामले की शिकायत मल्हारगंज थाने पुलिस में की गई है।

प्रिंसिपल ने बताया मिला था फोन


गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सीमा जैन का कहना है कि एक लड़की के पास से मोबाइल मिला था। जिसके बाद उसके माता-पिता को सूचना दे दी गई थी। इस घटना की जांच की जाएगी और जो भी जरुरी कदम होगा। वह उठाया जाएगा।

Updated on:
03 Aug 2024 03:31 pm
Published on:
03 Aug 2024 03:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर