इंदौर

‘जिन्हें भाजपा में जाना है चले जाएं’, कांग्रेस के प्रभारी महासचिव का बड़ा बयान

MP news: आयोजन में कांग्रेस की नवघोषित की गई कार्यकारिणी के साथ सभी ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, मंडलम सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष मौजूद थे।
2 min read
Mar 25, 2026
MP news Those Who Wish to Join BJP Should Leave Major Statement by Congress General Secretary In-Charge
Major Statement by Congress General Secretary In-Charge Harish Chaudhary (फोटो- एमपी कांग्रेस ऑफिसियल फेसबुक अकाउंट)

MP news: ब्लॉक व वार्ड स्तर की कांग्रेस ही असली कांग्रेस है। कांग्रेस में अब बड़े नेताओं की परिक्रमा करने से पद नहीं मिलेगा। मैदान में मेहनत करना पड़ेगी। अगले साल इंदौर नगर निगम के चुनाव है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कीजिए। वार्ड स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाओ, जिन्हें भाजपा में जाना है वह चले जाएं। गांधी भवन पर संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए कांग्रेस के पदाधिकारी के बीच मप्र कांग्रेस के प्रभारी महासचिव हरीश चौधरी ने यह बात कही।

गांधी भवन के सामने सड़क पर हुए आयोजन में कांग्रेस की नवघोषित की गई कार्यकारिणी के साथ सभी ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, मंडलम सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष मौजूद थे। चौधरी ने कहा, नगर निगम के चुनाव 2027 में होना है। आपको शहर कांग्रेस से आपके वार्ड की मतदाता सूची मिल जाएगी। इस सूची को चेक कीजिए। कांग्रेस को वार्ड स्तर से मजबूत करना है, जनता कांग्रेस को जिताना चाहती है।

काम न करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बरसे

अपने भाषण में प्रभारी महासचिव हरीश चौधरी में काम न करने वाले निष्क्रिय कार्यकर्ताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जनता की बीच नहीं जा रहे है और जो भी नेता या कार्यकर्ता पार्टी का काम नहीं कर रहे है वे कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा के एजेंट की रूप में काम कर रहे है। चौधरी ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अब घर बैठने का समय नहीं है और सभी को सक्रिय होकर मैदान में उतरना होगा।

कांग्रेस में हर कार्यकर्ता का महत्व- पटवारी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, कांग्रेस में हर कार्यकर्ता का महत्व है। भागीरथपुरा की घटना पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा, हमें प्रदेश सरकार की असफलताओं की जानकारी जनता के बीच पहुंचाना होगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने भी संबोधित किया। मतदाता सूची पदाधिकारी शैलेष गर्ग को सौंपी गई। सत्यनारायण पटेल, रमेश उस्ताद यादव, अर्चना जायसवाल, विनय बाकलीवाल, राजेश चौकसे, राजा चौकसे, केके मिश्रा, अमन बजाज, राजू भदौरिया आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस का आयोजन गांधी भवन के अंदर हुआ जहां पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने पर कुछ लोगों ने विरोध किया था।

भोजन को लेकर हुई धक्का मुक्की

आयोजन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया जिसमें पुराने कांग्रेसियों को महत्व देने और कार्यकारिणी की दूसरी सूची जारी करने की मांग की गई। आयोजन में भोजन व्यवस्था भी थी। कार्यक्रम खत्म होने पर सभी लोग भोजन पर टूट पड़े। भोजन पाने के लिए काफी धक्का-मुक्की भी हुई।

Updated on:
25 Mar 2026 05:09 pm
Published on:
25 Mar 2026 05:09 pm