25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलती ट्रेन के AC कोच के टॉयलेट में सांप, मची भगदड़, जांच के बाद सामने आया सच

MP News: ट्रेन नंबर 12549 के एसी कोच में जहरीला सांप निकलने की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Akash Dewani

Mar 25, 2026

Rumors of Snake in DURG MCTM Udhampur SF Express AC Coach Toilet (फोटो- Patrika.com)

MP News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग से जम्मू-कश्मीर के उधमपुर की तरफ जा रही 12549 एक्सप्रेस ट्रेन (DURG MCTM Udhampur SF Express) में उस समय हड़कंप मच गया, जब यात्रियों को सूचना मिली कि एसी कोच के टॉयलेट में जहरीला सांप कुंडली मारकर बैठा है। यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। कई यात्री अपनी सीटें छोड़कर ट्रेन के प्लेटफार्म में लगते ही कोच से बाहर भागने लगे जिससे अफरा-तफरी मच गई।

कटनी के मुड़वारा स्टेशन में रुकी ट्रेन

यात्रियों ने पहले ही रेलवे अधिकारयों की इसकी शिकायत कर दी थी। आने वाले मुरवाड़ा रेलवे स्टेशन में सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे की टीम को अलर्ट कर दिया गया था। ट्रेन के प्लेटफार्म में लगते ही तुरंत लोग अपनी-अपनी सीट छोड़कर कोच से बाहर भागे। लोगों के बाहर आते ही आरपीएफ और रेलवे की टीम जांच के लिए ट्रेन में घुसी।

एक्सपर्ट को बुलाया गया, जांच में निकला चौंकाने वाला सच

हालात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा एक्सपर्ट को भी बुलाया गया था। एक्सपर्ट ने पूरी तरह सावधान होकर एसी कोच के टॉयलेट की जांच की। यात्रियों की मौजूदगी में विशषज्ञ ने टॉयलेट के एक-एक हिस्से को चेक किया लेकिन उन्हें कही भी सांप के होने का सबूत नहीं मिला। इससे ये बात भी सामने आई की किसी व्यक्ति द्वारा ट्रेन के शौचालय में सांप होने की अफवाह फैलाई थी। हालांकि, पूरी जांच हो जाने के बाद आरपीएफ और रेलवे की टीम ने यह भी संभावना जताई कि हो सकता है कि सांप चलती ट्रेन से गिर गया हो।

लोगों की सांस में आई सांस

पूरी जांच हो जाने के बाद जब रेलवे के अधिकारियों ने घोषणा की कि ट्रेन में कोई सांप नहीं है तब कही जाकर यात्रियों की सांस में सांस आई। रेलवे अधिकारियों के आश्वासन के बाद यात्री वापस अपनी सीट पर जाकर बैठे और ट्रेन दोबारा अपने सफर के लिए निकल पड़ी। इस घटना के बाद रेलवे ने यात्रियों से अपील की कि ऐसी किसी भी संदिग्ध स्थिति में डरने या घबराने की जगह तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दें और अफवाहों पर विश्वास न करें ताकि, बिना वजह भगदड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके।