mp news: भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन का मजाक उड़ाते हुए बनाई रील, हिंदू संगठन ने की कार्रवाई की मांग...।
mp news: मध्यप्रदेशके इंदौर में सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन त्यौहार का मजाक उड़ाए जाने का मामला सामने आया है। यहां एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें बहन भाई को राखी बांधने के बाद शराब की बोतल देते दिखाई दे रही है। इस रील को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है और पुलिस से मांग की है कि रील बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बजरंग दल का कहना है कि भारतीय त्यौहारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
देखें वीडियो-
जो रील वायरल हुई है उसमें बहन अपने भाई को राखी बांधने के लिए आती दिखती है जिसके हाथ में पूजा की थाली होती है और उसमें शराब की बोतल रखी है। वो भाई को टीका लगाती है और शराब की बोतल रखी थाली से आरती उतारती है और इसके बाद राखी बांधती है और फिर भाई को शराब पिलाती है। ये वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल ने आपत्ति जताते हुए इसे भारतीय त्योहारों के साथ खिलवाड़ बताया है। साथ ही पुलिस को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
वायरल वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है। बजरंग दल का कहना है कि अगर हिंदू संस्कृति के साथ छेड़छाड़ की तो जवाब देंगे। वहीं हिंदू जागरण मंच के समरसता विभाग के संयोजक तन्नू शर्मा ने कहा कि हिंदू समाज के त्यौहार आते ही कुछ विशेष लोग कई त्यौहारों को लेकर गलत जानकारी वायरल करने लगते हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।