इंदौर

पैसों को लेकर ब्लैकमेल कर रही थी महिला, परेशान होकर हेड कॉन्स्टेबल ने उठाया खौफनाक कदम

MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
less than 1 minute read
May 22, 2025
mp news
प्रधान आरक्षक ने की खुदकुशी। फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक हेड कॉन्स्टेबल विनोद यादव ने बुधवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिसकर्मी को लगातार एक महिला पैसों को लेकर ब्लैकमेल कर रही थी और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रही थी।

दरअसल, विनोद यादव का परिवार कुछ दिनों पहले ही हरियाणा गया हुआ था। तभी हेड कॉन्स्टेबल ने एमआईजी थाना के पीछे बने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गए।

इधर, कनाड़िया इलाके में रहने वाली एक महिला का नाम सामने आया है। वह काफी समय से रुपयों को लेकर विनोद को परेशान कर रही थी। विनोद के द्वारा काफी पैसे दिए जा चुके थे। बावजूद इसके और पैसों की डिमांड महिला के द्वारा की जा रही थी। पुलिस को महिला के फोन से कुछ अहम जानकारियां मिली हैं।

जानकारी के मुताबिक, हेड कॉन्स्टेबल विनोद यादव की बेटी शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। वह पहले खजराना थाने में पदस्थ थे। इसके बाद परदेशीपुरा थाने में ट्रांसफर हुआ था। उसके बाद से वहीं पदस्थ थे।

Updated on:
22 May 2025 02:32 pm
Published on:
22 May 2025 02:32 pm