
इंदौर. लगातार तीन बार ‘बेस्ट टूरिज्म स्टेट’ का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने वाले मध्यप्रदेश की हालत सोशल मीडिया पर पतली है। अन्य पर्यटन निगमों की तुलना में प्रचार के मामले में हम काफी पीछे हैं। एमपी टूरिज्म ने राज्य के प्रमुख पर्यटन केंद्रों को प्रमोट करने के लिए ट्विटर पर दिसंबर 2012 में प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। 70 माह में विभाग से अभी तक ४१ हजार 6338 फॉलोअर्स ही जुड़े हैं। औसतन एक माह में 522 फॉलोअर्स ही जुड़ रहे हैं, जो गोवा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बंगाल, उत्तरप्रदेश, राजस्थान टूरिज्म से काफी कम है। हालांकि इन्क्रेडिबल इंडिया के पेज पर सबसे ज्यादा 18 लाख 60 हजार फॉलोअर्स हैं। जुलाई 2012 से चले इस पेज से 2750 ट्वीट्स हो चुके हैं।
एमपी में दिल हो बच्चे सा...ने तोड़े रिकॉर्ड
टूरस्टि स्पॉट्स को प्रमोट करने के लिए पिछले साल एमपी में दिल हो बच्चे सा... वीडियो अपलोड किया गया था। वुडन टॉयज आधारित इस वीडियो को लोगों का सोशल मीडिया पर प्यार मिल रहा है। इसे अब तक 94 लाख बार देखा गया है। इसके 5 साल पहले सौ रंग वीडियो को 7 लाख बार और 7 साल पुराने एमजी अजब है वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा गया। 2006 में जारी हुए हिंदुस्तान का दिल देखो वीडियों ने मप्र को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट किया था।
लाखों रुपए हो रहे खर्च
एमपी टूरिज्म सोशल मीडिया प्रमोशन पर हर साल लाखों रुपए खर्च करता है, इसके बावजूद नए फॉलोअर्स ज्यादा नहीं जुटा पा रहे हैं। हालांकि विभाग की तरफ से प्रमोशन के लिए लगातार इवेंट्स भी ऑर्गनाइज किए जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर व्यवस्थित प्रचार नहीं होने से देश-विदेश तक इनकी पहुंच नहीं बन पाती है।
मुख्य उद्देश्य
सोशल एक्टिव प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करना।
फॉलोअर्स से जुडऩे सोशल मीडिया की पूरी क्षमताओं का इस्तेमाल करना।
डायलॉग और पार्टिसिपेशंस द्वारा लोगों के करीब आना।
सोशल मीडिया से जुड़े प्रचार-प्रसार का काम भोपाल स्थित कार्यालय से संचालित होता है। इसलिए मैं इस मामले में कुछ नहीं कह पाऊंगा।
एमके गुप्ता, रीजनल मैनेजर, एमपी टूरिज्म, इंदौर
स्टेट फॉलोअर्स ट्वीट लाइक्स कब शुरू हुआ
एमपी 41.8 हजार 6332 855 दिसंबर 2012
गोवा 5.74 लाख 11400 3671 अप्रैल 2013
राजस्थान 61.4 हजार 6952 1004 मई 2013
बंगाल 2.95 लाख 10000 196 सितंबर 2013
उप्र 3.91 लाख 4255 782 सितंबर 2014
गुजरात 16.7 लाख 2601 290 अगस्त 2009
छग 1.15 लाख 6603 3652 सितंबर 2011