इंदौर

फरवरी के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, हवा की दिशा भी बदली

MP Weather Update: मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, 2 या 3 फरवरी से हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे प्रदेश सहित इंदौर संभाग में बादल छा सकते हैं।

less than 1 minute read
Feb 01, 2025
MP Weather Update

MP Weather Update : हवा की दिशा उत्तर से बदलकर दक्षिणी होने से दिन का तापमान बढ़ा तो रात के तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.1 तो न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़त व रात के तापमान में 0.8 डिग्री की कमी दर्ज हुई। आद्रता 37 फीसदी तो हवा की रतार 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ(Western disturbance) के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में तापमान में कमी हो सकती है। 2 या 3 फरवरी से हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे प्रदेश सहित इंदौर संभाग में बादल छा सकते हैं।

ऐसा रहा मौसम

● 1 फरवरी 1929 को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री था।

● 22 फरवरी 2006 को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रहा।

● 23 फरवरी 2001 को 24 घंटे की सर्वाधिक वर्षा 46 मिलीमीटर हुई थी।

फरवरी में तापमान

2020 : 32.5, 10.2

2021 : 34.5, 9.5

2022 : 33.8, 8.7

2023 : 34.4, 8.6

2024 : 33.6, 12

Updated on:
01 Feb 2025 08:32 am
Published on:
01 Feb 2025 08:28 am
Also Read
View All

अगली खबर