6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में ‘टोल टैक्स’ महंगा, 20 किमी. दायरे में रहने वालों की जेब पर फटका

MP Toll Tax: बीते साल तक टोल पास करीब 340 रुपए में बन जाता था, लेकिन नई दर लागू होने के बाद अब इसके लिए अतिरिक्त राशि चुकानी होगी।

2 min read
Google source verification
MP Toll Tax

MP Toll Tax (Photo Source - Patrika)

MP Toll Tax: शहर के आसपास रहने वाले उन लोगों की जेब पर भी अब असर पडऩे लगा है जो रोजाना टोल प्लाजा से गुजरते हैं। 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय वाहन मालिकों के लिए टोल का सफर अब पहले से महंगा हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने मंथली पास की दरों में संशोधन करते हुए इसमें 20 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। टोल कर्मचारियों के अनुसार अब तक स्थानीय निवासियों को राहत देते हुए कम दरों पर मासिक पास उपलब्ध कराया जाता था, जिससे रोजाना आने-जाने वालों को सुविधा मिलती थी।

टोल पास बनवाना हुआ महंगा

बीते साल तक यह पास करीब 340 रुपए में बन जाता था, लेकिन नई दर लागू होने के बाद अब इसके लिए अतिरिक्त राशि चुकानी होगी। शहर के आसपास स्थित प्रमुख टोल प्लाजा से जुड़े गांवों और कॉलोनियों में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। ये लोग रोजमर्रा के काम, नौकरी या व्यापार के लिए टोल मार्ग का उपयोग करते हैं, ऐसे में मासिक पास ही उनके लिए सबसे किफायती विकल्प होता है।

हालांकि 20 रुपए की यह बढ़ोतरी मामूली लग सकती है, लेकिन नियमित यात्रियों के लिए यह सालभर में अतिरिक्त खर्च का कारण बनेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले ही बढ़ती महंगाई के बीच अब टोल शुल्क में वृद्धि से उनकी जेब पर और दबाव पड़ेगा। एनएचएआइ के इस फैसले को लेकर फिलहाल कोई बड़ा विरोध सामने नहीं आया है, लेकिन आने वाले समय में यदि दरों में और इजाफा होता है तो स्थानीय स्तर पर असंतोष बढ़ सकता है। फिलहाल वाहन चालकों को नए रेट के अनुसार ही पास बनवाना होगा।

और भी बढ़ सकती हैं दरें

एनएचएआइ ने इंदौर के बायपास के टोल में कोई एक बार जाने वालों के लिए बढ़ोतरी नहीं की, लेकिन आने वाले दिनों में बायपास पर भी शुल्क बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अगर यह टोल की दरें बढ़ती हैं तो इस रुट पर सफर करने वालों की जेब पर महंगा पड़ सकता है।

नेशनल हाइवे पर महंगा हुआ टोल

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों केंद्र सरकार ने देशभर के टोल टैक्स की दरों में 5 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इसके चलते अब मध्यप्रदेश में ग्वालियर चंबल के मेहरा, छौंदा से गुजरने पर कार चालकों को 95 रुपए टोल लगता था, वह अब बढ़कर 100 रुपए हो जाएगा। जबकि पनिहार पर अब 120 रुपए का टोल देना होगा। इसके साथ ही 50 एकल यात्रा के लिए बनने वाला मासिक पास भी 360 रुपए महंगा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने एक अप्रेल से नेशनल हाइवे से गुजरने वाले वाहनों के टोल में बढ़ोत्तरी कर दी है। इसके चलते अब वाहन चालकों को 5 प्रतिशत अधिक टोल चुकाना होगा।