इंदौर

MPPSC परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित, 1.21 लाख उमीदवारों ने किया था आवेदन

MPPSC Result : मप्र लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2024 के पांच विषयों - अंग्रेजी, भूगोल, गृह विज्ञान, विधि और लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2025, 10:13 AM IST
MPPSC Exam 2024 results declared
MPPSC Exam 2024 results declared

MPPSC Result : मप्र लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2024 के पांच विषयों - अंग्रेजी, भूगोल, गृह विज्ञान, विधि और लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए हैं। परिणाम को दो भागों में विभाजित किया है, जिसमें 87 फीसदी मुख्य सूची जारी की है, जबकि 13 फीसदी परिणाम रोका है। उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी अब सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024 में आवेदन के योग्य हैं। चयनित उमीदवारों के रोल नंबर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

1.21 लाख उमीदवारों ने किया था आवेदन

राज्य पात्रता परीक्षा 2024(MPPSC Exam 2024 Results Declared) का आयोजन 15 दिसंबर को प्रदेशभर में किया था। 1,21 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में 94 हजार ने भाग लिया। परीक्षा के मूल्यांकन की प्रक्रिया एक महीने में कर ली गई। अधिकारियों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बाकी विषयों के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई ने जानकारी दी कि चयनित उमीदवार 26 मार्च तक सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

किस श्रेणी में कितने उमीदवार

ये है कटऑफ

Updated on:
28 Feb 2025, 10:13 AM IST
Published on: