नए कॉन्ट्रेक्टर से करवाएंगे केसरबाग ब्रिज का निर्माण

केसरबाग रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में आईडीए बोर्ड ने अपनी राय स्पष्ट कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Oct 2015, 6:52 PM IST
idarlw
idarlw
इंदौर।
केसरबाग रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में आईडीए बोर्ड ने अपनी राय स्पष्ट कर दी। बोर्ड ने अभिभाषक से मिली विधिक राय के आधार पर संभाग आयुक्त द्वारा दिए गए पूर्व ठेकेदार से काम करवाने के सुझाव को मानने से इंकार कर दिया। साथ ही यह स्पष्ट भी कर दिया कि दोबारा टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।


मालूम हो कि संभाग आयुक्त संजय दुबे ने केसरबाग ब्रिज से संबंधित एक जनहित याचिका में कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई रिपोर्ट पेश की थी। इसमें उन्होंने कोर्ट के समक्ष पूर्व ठेकेदार से ही 35 दिन में का करवाने की बात कही है। आईडीए के वकील ने कोर्ट में इसका विरोध किया। इसपर कोर्ट ने बोर्ड को राय देने के लिए निर्देशित किया है। मामले में सुनवाई अब 26 अक्टूबर को होगी। उस दिन उस दिन आईडीए बोर्ड का यह फैसला कोर्ट के सामने रखा जएगा।
Published on: