इंदौर

‘गैस पाइपलाइन’ वालों के लिए नया निर्देश जारी, जमा करना होगा सिलेंडर

LPG Gas Cylinder: निर्देश दिए गए है कि सत्यापित एलपीजी उपयोगकर्ताओं के लिए सभी नए कनेक्शन और रीफिल बुकिंग तुरंत रोक दें।

2 min read
Mar 15, 2026
LPG Gas Cylinder

LPG Gas Cylinder: व्यावसायिक के साथ घरेलू गैस सिलेंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई है। इससे गैस बुकिंग को लेकर पांच दिन से आ रही परेशानी थोड़ी कम हुई। अब इस बुकिंग नंबर पर कॉल लगाने के बाद पिछली गैस रिफिल मिलने की तारीख आटोमैटिक अपडेट हो रही है। पिछला सिलेंडर लेने को अगर 25 दिन नहीं हुए हैं तो मैसेज में 25 दिन बाद की तारीख बताई जा रही है। अगर 25 दिन हो गए हैं तो बुकिंग हो रही है और ओटीपी भी जनरेट हो रहा है।

जिन लोगों ने पांच-दिन पहले नंबर लगाया था, उन्हें शनिवार को गैस गैस एजेंसियों से कैश रसीद काटकर टंकी उपलब्ध कराई। आज भी एजेंसियों को खुले रखने के निर्देश प्रशासन ने दिए हैं। यहां गैस बुकिंग और रिफिल का कार्य सामान्य दिनों की तरह किया जाएगा। उधर, घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कालाबाजारी शुरू हो गई है। रेस्टोरेंट व होटल व्यवसायियों के अनुसार, व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सह्रश्वलाई बंद है, लेकिन सिलेंडर मिल रहे हैं। इसके लिए तीन से साढ़े तीन हजार रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

एमपी में ‘5 हजार’ अतिथि विद्वानों के आएंगे अच्छे दिन, लेकिन कब ? उठे सवाल

24 घंटे में गैस पाइपलाइन कनेक्शन

वहीं कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को गैस पाइपलाइन से जोडऩे का काम तेजी से किया जा रहा है। अवंतिका गैस लिमिटेड की विशेष टीम नए कनेक्शन दे रही है। तीन दिन में कंपनी ने 12 से 13 स्थानों पर हॉस्टल, खेल प्रशाल, रेस्टोरेंट, छप्पन दुकान क्षेत्र तथा कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठानों को गैस पाइपलाइन कनेक्शन दिए हैं। 56 दुकान क्षेत्र में दो दिन में सभी दुकानों पर गैस पाइपलाइन से कनेक्शन देने के निर्देश अवंतिका के मैनेजमेंट को जिला प्रशासन ने दिए हैं, ताकि व्यावसायिक सिलेंडर के अभाव में कार्य बाधित न हो।

कोई भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान या आम उपभोक्ता कनेक्शन लेना चाहते हैं तो हेल्पलाइन नंबर 75092- 75091 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि सभी सेल्स ऑफिसर को निर्देश दिए हैं कि रविवार को कोई भी गैस एजेंसी बंद न रहे। एजेंसी संचालक और उनकी टीमें पूर्ण क्षमता के साथ कार्य करेंगी। आवश्यक मानव संसाधन, वाहनों और अन्य व्यवस्थाओं की योजना तैयार करने को कहा गया है। रविवार को भी गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगी, ताकि सोमवार को बैकलॉग की स्थिति न बने।

जमा करना होगा घरेलू एलपीजी सिलेंडर

पाइप से गैस कनेक्शन वाले लोग घरेलू एलपीजी सिलेंडर नहीं रख सकते और न घरेलू एलपीजी कनेक्शन ले सकते हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रण अधिकारी एमएल मारू ने बताया, आदेश के तहत पाइप से एलपीजी का सक्रिय रूप से उपयोग करने वाले परिवारों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर और रेगुलेटर संबंधित वितरकों को सौंपने होंगे।

तेल विपणन कंपनियों (आइओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल) को निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्राहक डेटाबेस की जांच करें और सत्यापित एलपीजी उपयोगकर्ताओं के लिए सभी नए कनेक्शन और रीफिल बुकिंग तुरंत रोक दें। दूसरी ओर, सरकार वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से भी आग्रह कर रही है कि वे जहां भी संभव हो, शहरी गैस वितरण नेटवर्क में स्थानांतरित हों ताकि वाणिज्यिक एलपीजी स्टॉक पर दबाव को और कम किया जा सके।

ये भी पढ़ें

ईरान-अमेरिका युद्ध: अब केवल 6 दिन का बचा LPG स्टॉक, 600 रुपए बढ़कर कालाबाजारी शुरू !

Published on:
15 Mar 2026 12:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर