इंदौर

‘भारत की छाप दिखी, विपक्ष का ध्यान मेन्यू पर’, इंदौर में नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Nitin Nabin BRICS Summit Rahul Gandhi- इंदौर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर साधा निशाना...। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में राष्ट्राध्यक्षों को दिए शाकाहारी भोज पर राहुल गांधी के तंज पर किया पलटवार...।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2026, 6:44 PM IST
Nitin Nabin BRICS Summit Rahul Gandhi
Nitin Nabin BRICS Summit Rahul Gandhi- इंदौर में गुरुवार को आयोजित स्वामित्व योजना के कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन। (फोटो जनसंपर्क एमपी एक्स)

Nitin Nabin BRICS Summit Rahul Gandhi-दिल्ली में हुए ब्रिक्स सम्मेलन और उसमें विदेशी प्रतिनिधियों को दिए गए 'शाकाहारी डिनर' पर चल रही सियासत मध्यप्रदेश तक पहुंच गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां भारत ने ब्रिक्स समिट में अपनी छाप दुनिया के सामने छोड़ी, वहीं विपक्ष का ध्यान सिर्फ मेन्यू पर था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर में आयोजित स्वामित्व योजना के कार्यक्रम में बोल रहे थे। नितिन नवीन ने कहा कि विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग देश को बांटने वालों के साथ चलते हैं, अब देश को एकजुट करने की बात करने लगे हैं। इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि दुनिया की नजर ब्रिक्स जैसे महत्वपूर्ण समिट पर थी, लेकिन राहुल गांधी वेज-नानवेज पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने मीडिया से कहा कि वे राहुलजी से पूछे कि वे क्या चाहते हैं?

राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की मौजूदगी में "स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना" कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत आज से 50 लाख निःशुल्क रजिस्ट्री के निष्पादन कार्य का शुरू हो गया है। इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों के पट्टेधारियों को पट्टों के निःशुल्क पंजीयन के दस्तावेज दिए गए।

सत्ता नहीं तो बेचैन है विपक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि विपक्ष को सत्ता का कोई दरवाजा नहीं दिख रहा है, इसलिए वह बेचैन है। आज विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 51 लाख करोड़ रुपए सीधे गरीबों के खातों में पहुंच रहे हैं। देश स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ रहा है। देश स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ रहा है। नितिन नवीन ने कहा कि जब दुनिया के अन्य देशों में हमारे राष्ट्र प्रमुख जाते थे, तो वैश्विक मंचों पर पहली पंक्ति में बैठने के लिए भी जगह की तलाश करनी पड़ती थी, लेकिन आज 35 से अधिक देशों ने हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है।

ब्रिक्स पर क्या बोले सीएम

मोहन यादव ने कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में हुए ब्रिक्स समिट में भी भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका दिखाई दी। रूस और चीन के राष्ट्राध्यक्षों का भारत आगमन और प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी आत्मीयता भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।

क्या बोले हेमंत खंडेलवाल

मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार सुबह राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश में ब्रिक्स जैसे महत्व का कार्यक्रम चल रहा है, ऐसे समय में राहुल गांधी वेज और नानवेज पर चर्चा कर रहे हैं। देवी अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मीडिया से कहा कि वे राहुल गांधी से सवाल पूछें कि वे क्या चाहते हैं।

Updated on:
17 Sep 2026, 6:44 PM IST
Published on: